फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Punjab 26 feb 2021

पंजाब : बजट सत्र से पहले मंत्री सुखबिंदर सरकारिया कोरोना पॉजिटिव, पुडुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल भी संक्रमित

Fri, 26 Feb 2021 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Feb 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Punjab 26 feb 2021
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सरकारिया और पुडुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल इकबाल सिंह समेत राज्य में 628 लोग संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को सूबे के नौ जिलों में 16 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 5814 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 181004 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


170968 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 78 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 16 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 1026 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सरकारिया भी कोरोना पॉजिटिव 
कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से उन्होंने खुद को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर क्वारंटीन कर लिया है। एक मार्च से पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से सरकारिया का सत्र में हिस्सा ले पाना संभव नहीं है। हालांकि सरकार ने इस बाबत कोई बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुडुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल समेत 78 लोग कोरोना संक्रमित

जालंधर में शुक्रवार को पुडुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल इकबाल सिंह समेत 78 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित लोगों में निजी अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं दो शिक्षक भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमित बस्ती गुंजा, बद्रीदास कालोनी, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, न्यू जोगिंद्र नगर, माडल टाउन, राजन कॉलोनी, राजा गार्डन, अर्जुन नगर, मोहल्ला गोबिंदगढ़, दिलबाग नगर, अर्बन एस्टेट फेस-1 क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 21,531 तक पहुंच गया है। सरकारी स्कूल नेहरू गार्डन की एक महिला प्रवक्ता को भी कोरोना संक्रमण हो गया है। इस स्कूल में 120 के करीब शिक्षक व 2500 के करीब छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

लुधियाना में कोरोना से छह की मौत
लुधियाना में शुक्रवार को कोरोना से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, 99 नए केस सामने आए है। मृतकों में तीन लुधियाना, एक जालंधर, एक नवांशहर और एक होशियारपुर का है। मृतकों की कुल संख्या 1026 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 26991 पहुंच गई है। एक्टिव केसों की संख्या 528 हो गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर सुखजीवन सिंह के अनुसार शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 99 केस आए हैं। इसमें 75 केस लुधियाना से संबंधित हैं। बाकी अन्य जिलों से संबंधित हैं। 

पांच अध्यापक कोरोना पॉजिटिव
अमृतसर में टांगरा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पांच अध्यापक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल को आगामी दो दिन के लिए बंद कर दिया है। इन अध्यापकों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने छात्रों का कोविड-19 टेस्ट करवाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed