फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Punjab 25 feb 2021

पंजाब में कोरोना से 13 की मौत, 566 पॉजिटिव मिले, प्रदेश भर में उतारी जाएंगी पुलिस की 100 टीमें

Fri, 26 Feb 2021 02:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Feb 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Punjab 25 feb 2021
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब में कोरोना संक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है। एसबीएस नगर (नवांशहर) में गुरुवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा 111 नए मामले सामने आए हैं। सूबे के 22 जिलों में संक्रमण के कुल 566 नए केस मिले हैं। राज्य में 24 घंटों में 13 संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा मौतें होशियारपुर जिले में हुई हैं। उधर, कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए सरकार ने पुलिस की 100 टीमों को उतारने का फैसला किया है।

विज्ञापन


पंजाब में अब तक 4926621 नमूने लिए गए हैं। इनमें 180382 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि 3870 केस अभी भी एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को 23997 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 566 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जालंधर में दो, होशियारपुर में पांच, एसएएस नगर में एक, पटियाला में दो, एसबीएस नगर में तीन मरीजों की जान चली गई।
विज्ञापन


लुधियाना में 65 पॉजिटिव मिले
सरकारी और निजी स्कूल में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को लुधियाना में चार स्कूलों के चार छात्र और पांच स्कूलों के सात शिक्षक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, जिले में 65 संक्रमण के केस सामने आए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक मानसा और दूसरा नवांशहर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक की मौत

मोहाली में गुरुवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, 50 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 19 लोगों ने कोरोना को मात दी है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। डीसी ने लोगों से कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। गुरुवार को ढकोली में छह, मोहाली में 39, लालड़ू में दो, खरड़ में एक और घडूआं में दो लोग संक्रमित मिले हैं।

बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 20138 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 19253 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 501 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 384 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंजाब में उतारी जाएंगी पुलिस की 100 टीमें
पंजाब में कोरोना महामारी के फिर से बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन के साथ राज्य पुलिस को भी चौकस कर दिया है। मास्क, सामाजिक दूरी समेत कोरोना से बचाव के अन्य नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए सरकार ने पुलिस की 100 टीमों के गठन का फैसला किया है। 

राज्य सरकार के निर्देश पर डीजीपी ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का आदेश जारी कर दिया है। यहीं से पूरे राज्य में सक्रिय की जाने वाली 100 टीमों के कामकाज और उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर नजर रखी जाएगी। 

पुलिस की ये टीमें जिला प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य विभाग से भी तालमेल बनाएंगी जिससे स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में कोई कठिनाई न आए। वहीं, राज्य सरकार ने नियमों के उल्लंघन के लिए पहले से लागू की जुर्माना राशि को बढ़ाने का अभी कोई फैसला नहीं किया है। 

जनवरी में वापस बुला ली थीं पुलिस टीमें 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल राज्य में कोरोना महामारी की शुरुआत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अलावा राज्य पुलिस को भी सरकार ने सक्रिय कर दिया था। जनवरी माह के दौरान हालत में सुधार को देखते हुए राज्य पुलिस ने फ्रंटलाइन पर ड्यूटी दे रहे जवानों और अधिकारियों को पुरानी ड्यूटी पर लौट आने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed