{"_id":"605b72a48ebc3ec79e7bbbf5","slug":"todays-active-corona-cases-of-punjab-24-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में घातक हुआ कोरोना : 13 जिलों में 39 मरीजों ने तोड़ा दम, 29 की हालत नाजुक, 2634 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में घातक हुआ कोरोना : 13 जिलों में 39 मरीजों ने तोड़ा दम, 29 की हालत नाजुक, 2634 पॉजिटिव मिले
Wed, 24 Mar 2021 10:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में कोरोना संक्रमण से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। बुधवार को भी 13 जिलों में 39 संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 29 मरीजों की हालत गंभीर बनी है। इसके अलावा 2634 नए मामले सामने आए हैं। अब तक पंजाब में 6474 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 20522 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में अब तक 57,03,944 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें 2,20,276 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 1,93,280 लोग ठीक हो चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 293 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 29 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया है।
विज्ञापन
कहां कितनी मौतें
बुधवार को अमृतसर में 2, फरीदकोट में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, गुरदासपुर में 3, होशियारपुर में 4, जालंधर में 11, कपूरथला में 4, लुधियाना में 2, मोहाली में 2, मुक्तसर में 1, पटियाला में 3, रोपड़ में 4, संगरूर में 1 मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
लुधियाना में सबसे ज्यादा मौतें
लुधियाना में अब तक सबसे ज्यादा 1091 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जालंधर में 849, पटियाला में 555 और मोहाली में 416 संक्रमित की मौत हो चुकी है।