{"_id":"6058c6408ebc3e8d38234f0d","slug":"todays-active-corona-cases-of-punjab-22-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार : पंजाब में इस साल कोरोना से सर्वाधिक मौतें, 58 की जान गई, 2319 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार : पंजाब में इस साल कोरोना से सर्वाधिक मौतें, 58 की जान गई, 2319 पॉजिटिव मिले
Mon, 22 Mar 2021 10:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में सोमवार को इस साल एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत के मामले सामने आए हैं। सूबे में पिछले 24 घंटों में 58 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया और 2319 नए मामले मिले हैं। राज्य में अब तक संक्रमण से 6382 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए नवांशहर, पटियाला, गुरदासपुर और लुधियाना में चार कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं।
विज्ञापन
साथ ही 12 जिलों में 75 माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए हैं, जिनमें 27670 लोग निवास कर रहे हैं। राज्य में अब तक 5626458 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 215409 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूबे में अब 18628 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 270 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट और 23 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
कहां कितनी मौतें
सोमवार को होशियारपुर में 10, जालंधर और नवांशहर में 9-9, अमृतसर और गुरदासपुर 4-4, बठिंडा, फरीदकोट, कपूरथला और तरनतारन में 3-3, लुधियाना, मोहाली व रोपड़ में 2-2, पटियाला, मानसा, फाजिल्का और संगरूर में 1-1 संक्रमित की मौत हुई।
विज्ञापन