फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Punjab 19 March 2021

कोरोना वायरस : पंजाब में 38 की मौत, 2490 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 6242 की गई जान

Sat, 20 Mar 2021 12:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Punjab 19 March 2021
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में शुक्रवार को कोरोना से 38 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी के कारण मरने वालों की कुल संख्या 6242 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2490 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं। विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय कोरोना से पीड़ित 15459 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 286 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट और 22 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

विज्ञापन


होशियारपुर में 10, जालंधर में सात, नवांशहर में पांच, लुधियाना में चार, गुरदासपुर में तीन, कपूरथला में दो और अमृतसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर, पटियाला व तरनतारन में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन


होशियारपुर में एक ही दिन में 415 मरीज मिले, 10 की मौत
होशियारपुर में शुक्रवार को कोरोना के 415 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि जिले में शुक्रवार को 10 मरीजों की मौत हो गई। वहीं डिप्टी कमिश्नर डॉ. शेना अग्रवाल ने लोगों से रात के कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन करने की अपील की और कहा कि जिले में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अब तक 35 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। जिले में रोजाना तीन हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोग और रोगग्रस्त 45 साल से ऊपर के लोग नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर नि:शुल्क टीकाकरण करवा सकते हैं। वहीं जालंधर में शुक्रवार को 288 और मरीज मिले हैं, जबकि सात मरीजों की मौत हुई है। मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं राज्य सरकार भी अलर्ट हो गई है। 


रात 10 बजे के बाद होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस व फूड प्वाइंट रहेंगे बंद
फिरोजपुर में दोबारा से कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी पर प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस, ढाबे, मॉल, दुकानें, धार्मिक स्थान व फूड प्वाइंट को रात 10 बजे के बाद बंद करने के आदेश जारी किया है। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 31 मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed