फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Punjab 1 April 2021

कोरोना वायरस : पंजाब में 60 की मौत, 3187 पॉजिटिव मिले, मुख्य सचिव ने लगवाया पहला टीका

Thu, 01 Apr 2021 11:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Punjab 1 April 2021
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

पंजाब में गुरुवार को कोरोना ने 60 लोगों की जान ले ली जबकि 3187 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में 33 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 334 को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में गुरुवार को संक्रमण से अमृतसर में 11, कपूरथला-गुरदासपुर में 3, होशियारपुर और जालंधर में 9-9, लुधियाना में 8, मोहाली व नवांशहर में 4, पटियाला, तरनतारन, फिरोजपुर व संगरूर में 2-2 और पठानकोट, बरनाला व बठिंडा में 1-1 मरीज की मौत हो गई। 

विज्ञापन


राज्य में अब तक 5972667 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 242895 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस समय सक्रिय मामले 24644 हैं। वहीं, 6926 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में दो और कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं। अब राज्य में कुल 9 कंटेनमेंट जोन हैं। इसके अलावा 77 माइक्रो कंटेनमेंट जोन में 31280 लोग हैं। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कोविड का पहला टीका लगवाया
पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने गुरुवार को पंजाब सिविल सचिवालय में लगाए विशेष कैंप में वैक्सीन की पहली खुराक ली। इस कैंप का उद्घाटन भी मुख्य सचिव ने किया। यह कैंप ‘मिशन फतेह’ के तहत सरकारी कर्मचारियों की सुविधा के लिए लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने बताया कि पंजाब सिविल सचिवालय में यह विशेष कैंप 9 अप्रैल तक लगाया जाएगा। इसी तरह पंजाब सिविल सचिवालय-2 सेक्टर-9 चंडीगढ़ में भी एक कैंप लगाया गया है, जो 30 मई तक जारी रहेगा। इस मौके पर विनी महाजन ने कहा कि ‘मैं पहला टीका लगवाने के बाद तंदुरुस्त महसूस कर रही हूं। आइए, हम सभी यह सुनिश्चित करें कि हर योग्य व्यक्ति यह टीका लगवाए।’ मुख्य सचिव ने कहा कि 45 साल से अधिक आयु का हर व्यक्ति आज से ही वैक्सीन लगवाने के लिए योग्य है। उन्होंने सभी योग्य व्यक्तियों को जल्द से जल्द टीका लगवाने अपील की। 

टीका लगवाने के लिए करें रजिस्ट्रेशन
महाजन ने बताया कि लोग किसी भी पहचान पत्र से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। टीके की पहली और दूसरी खुराक के लिए मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। www.cowin.gov.in पर आप स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। योग्य व्यक्ति अपने पास के केंद्रों पर टीका लगवा सकते हैं और यह पूरी तरह सुरक्षित है।

एनआईएस में छह और संक्रमित मिले
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में गुरुवार को छह और कोविड पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की और कहा कि इन छह नए केसों में कोई खिलाड़ी नहीं है। यह सभी केस एनआईएस के स्टाफ के हैं, जो पटियाला के ही रहने वाले हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने अपने स्तर पर एनआईएस में खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ की जांच करवाई थी।

करीब 380 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 26 एथलीट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। छह की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है। अब एनआईएस में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को एनआईएस ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed