फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Mohali and Panchkula 22 March 2021

कोरोना वायरस : मोहाली में दो की मौत, 295 संक्रमित मिले, पंचकूला में 39 महिलाओं समेत 98 पॉजिटिव मिले

Mon, 22 Mar 2021 11:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Mohali and Panchkula 22 March 2021
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

मोहाली में सोमवार को कोरोना से जहां दो लोगों की मौत हुई है, वहीं 295 लोग संक्रमित मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2416 हो गई है। सोमवार को संक्रमित 295 लोगों में से 205 मामले मोहाली शहर के हैं। इसके अलावा डेराबस्सी में 26, घडूआं में 10, खरड़ में 23, ढकोली में 28, कुराली में एक और लालड़ू में दो पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शहर में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 23919 मामले आ चुके हैं। इनमें से 21092 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 2416 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा 411 लोगों की जान जा चुकी है। ट्राइसिटी में कोरोना से मौत मामले में मोहाली पहले स्थान पर है। इसके बाद चंडीगढ़ और तीसरे नंबर पर पंचकूला है।
विज्ञापन


सरकारी कॉलेज के छह प्रोफेसर संक्रमित
मोहाल के फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज के छह प्रोफेसर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद कॉलेज को सैनिटाइज करवाकर तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया। कॉलेज के सभी प्रोफेसरों को 24 मार्च तक घर से ही ऑनलाइन पढ़ाने के लिए कहा गया है। कॉलेज प्रिंसिपल जतिंदर कौर ने बताया कि कोरोना के दूसरी लहर के प्रभाव को देखते हुए कॉलेज में काम कर रहे 83 कर्मचारियों और प्रोफेसरों का गत सप्ताह कोविड-19 टेस्ट करवाया गया। इनमें से छह प्रोफेसर संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीरकपुर नगर परिषद के एसडीओ संक्रमित

स्थानीय नगर परिषद में बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ इंद्रमोहन संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने उन्हें 14 दिन के एकांतवास पर रहने के निर्देश दिए हैं। अब उनका कार्यभार एमई मुकेश राय संभालेंगे। बता दें कि इंद्रमोहन की सेहत कुछ दिन से खराब चल रही थी। इस दौरान उन्होंने अपनी जांच करवाई तो कोरोना होने की पुष्टि हुई। अब उनके पारिवारिक सदस्यों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर ईओ संदीप तिवाड़ी की तबीयत भी अचानक खराब हो गई, जिसके चलते वह सोमवार को दफ्तर नहीं आए। 

पंचकूला में 39 महिलाओं समेत 98 कोरोना संक्रमित मिले
पंचकूला में सोमवार को 98 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में 38 पुरुष, 39 महिलाएं और एक अन्य शामिल हैं। इनमें 78 मामले पंचकूला के हैं। इस प्रकार 20 दिन में संक्रमण के 1592 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में कोरोना से अब तक 150 की मौत हो चुकी है। जिले में रिकवरी रेट अब गिरकर 92.92 फीसदी पर आ चुका है। 

जिले में 699 हैं सक्रिय मामले
जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब तक कुल 203802 सैंपल लिए हैं। इसमें से 15780 संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 11996 मामले शामिल हैं। वहीं 11147 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला में 699 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed