{"_id":"6037e564cab59209604a5ad6","slug":"todays-active-corona-cases-of-haryana-25-feb-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 166 कोरोना पॉजिटिव मिले, आज से बढ़ेगी सख्ती, मास्क न पहनने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 166 कोरोना पॉजिटिव मिले, आज से बढ़ेगी सख्ती, मास्क न पहनने पर लगेगा जुर्माना
Thu, 25 Feb 2021 11:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अन्य राज्यों की तरह ही हरियाणा में भी अचानक से कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को यह आंकड़ा 166 तक पहुंच गया। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब प्रदेश में भी सख्त रवैया अपनाया जाएगा। शुक्रवार से प्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और ऐसा न करने पर पुलिस जुर्माना वसूल करेगी।
विज्ञापन
गुरुवार को सामने आए 166 केसों में सबसे अधिक गुरुग्राम के 36, करनाल के 32, कुरुक्षेत्र के 21, अंबाला के 19, पंचकूला के 15 और पानीपत के 10 मामले हैं। चरखी दादरी, फतेहाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़ और सिरसा जिले में एक भी केस नहीं मिला है। शेष जिलों में 10 से कम केस मिल रहे हैं। पिछले माह हरियाणा में औसतन रोजाना 50 के करीब केस आ रहे थे। ऐसे में लोगों को कुछ ढिलाई दी गई थी। लेकिन अचानक से अब यह आंकड़ा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 98.48 और मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है। जबकि संक्रमण दर 4.82 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने बताया कि गुरुवार को कोरोना से किसी भी जिले में कोई मौत नहीं हुई है, जबकि 67 मरीजों को ठीक होने पर घर भेजा गया है।
विज्ञापन