फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Haryana 22 March 2021

कोरोना वायरस : हरियाणा में तीन की मौत, 865 पॉजिटिव मिले, 519 लोग ठीक भी हुए

Tue, 23 Mar 2021 02:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Mar 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Haryana 22 March 2021
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 865 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि एक ही दिन में 519 मरीज ठीक भी हुए हैं। संक्रमण दर बढ़कर 4.64 और रिकवरी दर घटकर 96.87 प्रतिशत तक पहुंच गई है। नए केसों में सबसे अधिक गुरुग्राम में 121, करनाल में 116, अंबाला में 90, पंचकूला में 78, कुरुक्षेत्र में 73, यमुनानगर में 89, पानीपत में 40, जींद, में 46, फतेहाबाद में 49 केस मिले हैं। शेष जिलों में पिछले दिनों के मुकाबले केस बढ़े हैं। 

विज्ञापन


फरीदाबाद में 36, सोनीपत में 38, हिसार में 12, रोहतक में 8, रेवाड़ी में 7, सिरसा और महेंद्रगढ़ में 14-14 केस मिले हैं। नूंह और चरखी दादरी में कोई केस नहीं मिला है, जबकि भिवानी, पलवल में 1-1 और झज्जर में 3 नए केस मिले हैं। इस समय प्रदेश में कुल सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 5698 पहुंच गई है। सोमवार को करनाल, फतेहाबाद और गुरुग्राम में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3101 पहुंच गई है।
विज्ञापन


सीएम ऑफिस के कई अधिकारी हो चुके हैं संक्रमित, लिए जा रहे सैंपल
सीएम मनोहर लाल के कार्यालय में काम करने वाले कई अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। सबसे पहले प्रधान मुख्य सचिव संक्रमित मिले थे। इसके बाद से विभाग की ओर से सैंपल लिए गए थे। इनमें सीएम के निजी सचिव, राजनीतिक सचिव समेत पांच अन्य अधिकारी संक्रमित मिले थे। साथ ही हरियाणा के मुख्य सचिव और सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव भी संक्रमित चुके हैं। इनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 कोरोना लक्षण वाले विद्यार्थियों के लिए बनेंगे अलग कक्ष

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरियाणा सरकार स्कूली बच्चों को लेकर सतर्क हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि कोरोना लक्षण वाले कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के दौरान अलग कक्ष बनाना होगा। यदि इन दोनों कक्षाओं का कोई विद्यार्थी संक्रमित पाया जाता है तो उसकी कोरोना रिपार्ट निगेटिव आने के बाद स्कूल अपने स्तर पर परीक्षा लेने की व्यवस्था करेगा।

पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उनकी परीक्षा दूरभाष पर ली जाएगी। बेशक, उनके अभिभावकों की तरफ से ऑफलाइन परीक्षा के लिए स्कूल आने की अनुमति हो। केवल उन्हीं विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने को कहा गया है, जिनकी परीक्षा होगी।

ढाई लाख को लगाया एक दिन में टीका
सोमवार को मेगा अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत करीब ढाई लाख लोगों को टीका लगाया गया। पहली डोज के लिए 242655 और दूसरी डोज का 6707 लोगों को टीका लगाया गया। बता दें कि टीकाकरण संख्या बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से सोमवार और मंगलवार को मेगा अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके तहत कवर किया जा रहा है। 

होली को लेकर कोई नई गाइडलाइन नहीं, पहले की तरह सावधानी बरतने की अपील
होली त्योहार को लेकर विभाग की ओर से कोई खास नई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, बल्कि पहले की गाइडलाइन का ही पालन करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सूरजभान कांबोजा का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना और सैनिटाइजर से हाथ धोएं। साथ ही टीकाकरण भी जरूर कराएं। लोगों को चाहिए कि वे सावधानी बरतते हुए त्योहार मनाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed