{"_id":"602ea47e8ebc3ee97f58eb89","slug":"todays-active-corona-cases-of-haryana-18-feb-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 83 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, पंचकूला में एक की मौत, आठ जिलों में कोई भी केस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 83 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, पंचकूला में एक की मौत, आठ जिलों में कोई भी केस नहीं
Thu, 18 Feb 2021 11:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। गंभीर मरीज भी ठीक होकर घर लौट रहे हैं। प्रदेश में अभी कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है। केवल 24 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इनमें सबसे अधिक पांच मरीजों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना का संक्रमण घटने के कारण मृत्यु दर भी घटी है। इस समय औसतन 100 से नीचे नए मामले सामने आ रहे हैं, जबकि सप्ताह में मौत का आंकड़ा कम है। रिकवरी दर 98.56 और मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है। इसी के साथ पॉजिटिविटी दर 4.5 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
एक की मौत, 83 नए केस
गुरुवार को प्रदेश में कोरोना से पंचकूला में एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, 83 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 94 को ठीक होने पर छुट्टी दी गई है। हरियाणा के आठ जिलों में कोरोना का कोई भी केस सामने नहीं आ रहा है। इनमें नूंह, जींद, फतेहाबाद, पलवल, झज्जर, रेवाड़ी, हिसार और महेंद्रगढ़ हैं। गुरुग्राम में 18, फरीदाबाद में नौ और करनाल में 13 मरीज मिले हैं। शेष जिलों में नौ से कम ही केस मिले हैं।
विज्ञापन
8491 को लगा दूसरा इंजेक्शन
गुरुवार को 2091 लोगों को कोरोना का पहला इंजेक्शन लगाया गया, जबकि दूसरे चरण में 8491 को इंजेक्शन दिया गया। अब तक कुल 2,25,294 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। हालांकि, दूसरे चरण में टीकाकरण की संख्या बढ़ाना विभाग के लिए चुनौती है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सूरजभान कांबोज का कहना है कि दूसरे चरण में भी लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कर्मचारी व अधिकारी खुद ही आगे आकर इंजेक्शन लगवा रहे हैं।