फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Haryana 02 April 2021

कोरोना वायरस : हरियाणा में 1861 पॉजिटिव मिले, 10 की मौत, अब हफ्ते के सातों दिन होगा टीकाकरण

Sat, 03 Apr 2021 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Haryana 02 April 2021
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। संक्रमण के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को 1861 नए संक्रमित मिले। इनमें 36 विद्यार्थी और 12 अध्यापक भी शामिल हैं। करनाल में 20 विद्यार्थी और 10 अध्यापक, हिसार में 9 विद्यार्थी व झज्जर में 7 विद्यार्थियों के अलावा 2 अध्यापकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 10 मरीजों की जान गई और 1191 लोग ठीक होकर घर भी लौटे। जींद और करनाल में दो-दो, कैथल-फतेहाबाद-भिवानी-यमुनानगर-हिसार और गुरुग्राम में एक-एक मरीज की मौत हुई। इस समय रिकवरी दर घटकर 95.18 प्रतिशत पहुंच गई है। 4.68 प्रतिशत की दर से नए केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन

 
नए केस गुरुग्राम में सबसे ज्यादा :  गुरुग्राम 398, करनाल 261, पंचकूला 183, फरीदाबाद 146, अंबाला 127, यमुनानगर 127, कुरुक्षेत्र 117,   कैथल 107, पानीपत में 96, सोनीपत 57, जींद 53, रोहतक 41, हिसार 34, सिरसा 31, फतेहाबाद 27, झज्जर 25, भिवानी में 14 नए संक्रमित मिले। चरखी दादरी में कोई नया मामला सामने नहीं आया। बाकी जिलों में मिले नए संक्रमितों की संख्या 10 से नीचे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


170 गंभीर मरीज : प्रदेश में अभी 170 कोरोना संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 141 को ऑक्सीजन और 29 को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को 29 हजार से अधिक नमूने लिए गए। वहीं, 72552 को पहली और 4436 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।


हफ्ते में सातों दिन होगा टीकाकरण : विज
हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। अब सप्ताह के सातों दिन कोरोना का टीका लगाया जाएगा और भीड़ के एकत्रित होने पर पाबंदी लगाने की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक हफ्ते में 2 दिन ही टीकाकरण हुआ करता था, अब हफ्ते के सातों दिन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों पर पूरी निगाह रखी जा रही है। लोगों को हालात के मद्देनजर खुद ही सतर्कता बरतनी चाहिए। सरकार सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कदम उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed