फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today youth start-ups will get new heights

आज पेक में मिलेगी युवाओं के स्टार्ट अप को नई ऊंचाई

Sat, 09 Apr 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Today youth start-ups will get new heights
स्टार्ट-अप स्टॉल। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज शताब्दी समारोह की कड़ी में पहला इंटरप्रेन्योरशिप फेस्टिवल ई-समिट शनिवार से आयोजित करने जा रहा है। दो दिवसीय फेस्टिवल में उत्तर भारत के विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटी से सैकड़ों युवा छात्र हिस्सा लेने के लिए पेक आ रहे हैं। ई-समिट में युवाओं को अपने स्टार्ट विचारों और नए स्टार्टअप को इंडस्ट्री और लोगों तक पहुंचाने के लिए मंच प्रदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य युवाओं में स्टार्ट-अप और इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना है। पेक के इंटरप्रेन्योरशिप इंक्यूबेशन सेल की ओर से सीआईआई और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से दो दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें सबसे अहम गतिविधि शनिवार को आयोजित स्टार्ट-अप एक्सपो होगी।
विज्ञापन

युवा अपने काम की लगाएंगे प्रदर्शनी
ट्राइसिटी का यह पहला कार्यक्रम है जहां स्टार्टअप को हर स्तर पर मदद के लिए फंडिंग के साथ पेशेवर मार्गदर्शन मिलेगा। स्टार्ट-अप एक्सपो में नवोदित उद्यमितों को अपने विचार रखने के लिए मंच दिया जाएगा। इसमें युवा उद्यमी पेशेवरों के सामने अपना प्रोटोटाइप पेश करेंगे और पेशेवर उनके विचारों के आधार पर उन्हें फंडिंग करने का निर्णय लेंगे। इसके अलावा पेक ऑडिटोरियम के बाहर नए स्टार्टअप करने वाले युवा अपने काम की प्रदर्शनी लगाएंगे और छात्रों तक अपने नए विचारों को पहुंचाएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम के दोनों दिन स्टार्ट अप इंडस्ट्री के विशेषज्ञ पेक के छात्रों को एक्सपर्ट लेक्चर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होंगे ये कार्यक्रम
पेक ई-समिट के पहले दिन सुबह 10 बजे दो दिवसीय समिट का उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद पुराने एकेडमिक ब्लॉक में स्टार्टअप एक्सपो, नैब सेमीनार हॉल में ई ग्नाइट, डायरेक्टर सीनेट हॉल में फंडिग कांक्लेव, सीएसई ब्लॉक में बाजार, ऑडिटोरियम में वर्कशॉप, दोपहर 12 बजे ऑडिटोरियम में एक्सपर्ट संदीप की ओर से व्याख्यान, दोपहर 2 बजे एक्सपर्ट सोफी जहूर की ओर से व्याख्यान, शाम को गेम ऑफ ब्रांड्स, शाम पांच बजे एक्सपर्ट कैलाश नाथ की ओर से व्याख्यान और इसके बाद ओएटी में नेटवर्किंग एरिना के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed