फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today the list of selected children will be uploaded on the website of the school

एंट्री क्लास दाखिला : आज स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड होगी चुने गए बच्चों की सूची

Fri, 14 Jan 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Today the list of selected children will be uploaded on the website of the school
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर के निजी स्कूलों में चल रहे एंट्री क्लास दाखिला के तहत शुक्रवार को योग्य बच्चों की सूची स्कूल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। सभी स्कूल अपने वेबसाइट पर विद्यार्थी के नाम के साथ आवेदन नंबर के साथ सूची डालेंगे। अभिभावक ऑनलाइन घर बैठे अपने नौनिहाल का नाम सूची में देख सकते हैं। वहीं, इस बार कोरोना के बढ़ते केसों के कारण दाखिले के लिए ड्रॉ प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में होगी जाएगी। इसके लिए ड्रॉ के दिन से पहले ऑनलाइन वेबसाइट पर लिंक अपलोड कर दिया जाएगा। सबसे पहले आवेदन करने वाले चुनिंदा अभिभावकों को ड्रॉ देखने के लिए स्कूल में बुलाया जाएगा, जिससे निष्पक्षता बनी रहे। शिक्षा विभाग से ऑर्ब्जवर भी ड्रॉ के दौरान मौजूद रहेंगे।
इस दिन होगी ड्रॉ प्रक्रिया
- शहर के चार कॉन्वेंट स्कूलों में 21 और 22 जनवरी को ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल-9, सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 और सेंट एनीज स्कूल-32 में एलकेजी के लिए 21 जनवरी को ड्रॉ निकाला जाएगा। वहीं सेंट जॉन्स हाई स्कूल-26 में यूकेजी के लिए 21 जनवरी को ऑनलाइन ड्रॉ निकाला जाएगा। कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल-9 में नर्सरी के लिए 22 जनवरी को ड्रॉ प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

- स्ट्राबरी फील्ड्स प्ले स्कूल में प्ले क्लास के लिए 15 जनवरी को ड्रॉ प्रक्रिया होगी।
- भवन विद्यालय में प्री नर्सरी की सौ सीटों के लिए 22 जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे ड्रॉ प्रक्रिया होगी।
- सेंट कबीर ने ड्रॉ प्रक्रिया की तारीख को स्थगित कर दिया है। चूंकि कोरोना महामारी के कारण प्रशासन के दिशानिर्देश के अनुसार सौ से अधिक लोगों को एकसाथ नहीं बुलाया जा सकता। स्कूल में ऑफलाइन ड्रॉ होंगे। स्कूल में ड्रॉ प्रक्रिया की नई तारीख 28 जनवरी तय की गई है। पहले यह 15 जनवरी को दोपहर सवा तीन बजे होने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ड्रॉ प्रक्रिया के बाद तय समय पर नौनिहाल की फीस जमा करवानी होगी अन्यथा दाखिला रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed