फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today, the Kisan Mazdoor Morcha is holding protests across Punjab.

Chandigarh News: आज किसान मजदूर मोर्चा का पंजाब भर में धरना

Wed, 04 Feb 2026 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Today, the Kisan Mazdoor Morcha is holding protests across Punjab.
-21 विधायकों, 6 मंत्रियों और मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर।

किसान मज़दूर मोर्चा (केएमएम) चैप्टर पंजाब के आह्वान पर 5 फरवरी को पूरे प्रदेश में एक दिवसीय राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान 21 विधायकों, छह मंत्रियों और मुख्यमंत्री के आवासों के बाहर शांतिपूर्ण धरने देकर किसान, मज़दूर और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकारों को घेरा जाएगा।
केएमएम नेताओं सरवन सिंह पंधेर और सतनाम सिंह पन्नू ने बताया कि शंभू–खनौरी आंदोलन के दौरान किसानों व मज़दूरों को भारी आर्थिक और सामाजिक नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन अब तक पूरा मुआवज़ा नहीं मिला। मोर्चे की प्रमुख मांगों में आंदोलन के नुकसान के लिए 3.77 करोड़ रुपये का मुआवज़ा, एमएसपी को कानूनी गारंटी और किसानों-मज़दूरों की कर्ज़ माफी शामिल है।
विज्ञापन

घायल, शहीद परिवार और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
नेताओं ने कहा कि आंदोलन में घायल किसानों और शहीद परिवारों को शेष मुआवज़ा व सरकारी नौकरियां दी जाएं। साथ ही आंदोलन के दौरान अत्याचार और सामान की कथित चोरी में शामिल अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़, बिजली और कृषि कानूनों पर घेराव
मोर्चे ने बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवज़ा, बिजली संशोधन बिल 2025, बीज अधिनियम 2025 और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से कृषि को बाहर रखने की मांग उठाई। इस पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की गई।
स्मार्ट मीटर, पराली और खाद संकट
केएमएम ने स्मार्ट/प्री-पेड मीटर जबरन लगाने पर रोक, पराली मामलों में दर्ज केस व जुर्माने वापस लेने, यूरिया की किल्लत दूर करने और कालाबाज़ारी रोकने की मांग की। गन्ना किसानों की बकाया अदायगी तुरंत करने की चेतावनी भी दी गई।

नशा और बजट पर सख्त रुख
मोर्चे ने नशे के खिलाफ बड़े माफिया, राजनीतिक संरक्षण और सीमा पार ड्रोन तस्करी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय बजट को कॉरपोरेट-पक्षीय बताते हुए इसकी निंदा की गई। नेताओं ने चेताया कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article