{"_id":"6855bdf0d07b3b3e280ed979","slug":"today-the-administrator-will-do-yoga-in-tiranga-park-if-it-rains-then-everyone-will-reach-sector-26-chandigarh-news-c-16-pkl1043-742282-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तिरंगा पार्क में आज प्रशासक करेंगे योग, बारिश हुई तो सेक्टर-26 पहुंचेंगे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तिरंगा पार्क में आज प्रशासक करेंगे योग, बारिश हुई तो सेक्टर-26 पहुंचेंगे सभी
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चंडीगढ़ योगमय माहौल में रंगेगा। शहर में 200 से ज्यादा स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकतर कार्यक्रम सुबह 6 से 7:30 बजे के बीच होंगे। सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में प्रशासक गुलाबचंद कटारिया योग करके कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे, जबकि बारिश की स्थिति में आयोजन सेक्टर-26 में शिफ्ट किया जाएगा।
इस बार सेक्टर-17 का तिरंगा पार्क और रॉक गार्डन, दोनों स्थानों पर मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बारिश की संभावना से प्रशासन के अधिकारी भी असमंजस में हैं। इस वजह से ही शुक्रवार शाम तक तिरंगा पार्क में तैयारियां पूरी नहीं हुई थीं। अगर बारिश नहीं हुई तो यहां पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया सुबह 6 बजे से करीब एक हजार लोगों के साथ योग करेंगे। इनमें छात्र, वरिष्ठ नागरिक, सरकारी अधिकारी, योग प्रेमी, पुलिस कर्मी, नगर निगम, सिविल डिफेंस स्वयंसेवक व विभिन्न संस्थानों के सदस्य शामिल होंगे। वहीं, प्रशासन ने सेक्टर-26 पुलिस लाइन के मल्टीपर्पस हॉल में वैकल्पिक व्यवस्था की है। सभी को अलर्ट रहने को कहा है कि अगर सुबह-सुबह बारिश हुई तो मुख्य कार्यक्रम तिरंगा पार्क की जगह सेक्टर-26 के पुलिस लाइन में शिफ्ट किया जाएगा। ऐसे में सभी को सेक्टर-26 जाना होगा।
रॉक गार्डन में आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर करेंगे योग
समाज कल्याण विभाग और आयुष निदेशालय की तरफ से रॉक गार्डन में भी योग दिवस मनाया जाएगा, जिसमें लगभग 1100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, क्रेश सहायिका, बाल देखभाल संस्थानों के बच्चे एवं अन्य लोग भाग लेंगे। यहां तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्परों को सुबह 4 बजे और कुछ को सुबह 5 बजे रिपोर्ट करने को कहा है। इस पर कई वर्करों ने आपत्ति जताई और कहा कि विभाग उन्हें हर विशेष दिवस पर परेशान करता है।