{"_id":"650f3b5d2f82f14fd20f1ef6","slug":"today-mp-raghav-chadha-and-actress-parineeti-chopra-will-get-married-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ विवाह: आज सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा लेंगे फेरे, राजस्थान के उदयपुर में होगा शादी समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ विवाह: आज सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा लेंगे फेरे, राजस्थान के उदयपुर में होगा शादी समारोह
Sun, 24 Sep 2023 07:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Sep 2023 07:01 AM IST
सार
परिणीति और राघव एक-दूसरे को कई साल से जानते हैं। मई में दिल्ली में उनकी सगाई हुई थी। इसमें दोनों परिवारों के अलावा आम आदमी पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए थे।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को राजस्थान में शादी के बंधन में बधेंगे। वह उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। समारोह में शामिल होने के लिए वीआईपी मेहमान पहुंचना शुरू हो गए हैं। एयरपोर्ट पर मेहमानों का बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया जा रहा है।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उदयपुर पहुंचे। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अभिनेत्री भाग्यश्री समारोह में पहुंच गए। शादी के लिए पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह चूड़ा सेरेमनी हुई। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। इसके बाद मेहमानों के सम्मान में दोपहर का भोजन आयोजित किया गया जबकि रात को 90 के दशक की थीम पार्टी की भी योजना बनाई गई है। इसमें राघव और परिणीति के परिजन भी शामिल हुए। यह जोड़ा अपनी रिस्पेशन पार्टी चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित करेगा। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इनका कार्ड वायरल हुआ था।
विज्ञापन
ये सितारे पहुंच चुके हैं उदयपुर
परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए फिल्म जगत के तमाम सितारे पहुंचेंगे। इनमें अभिनेत्री आमना शरीफ के भी शादी समारोह में पहुंचने की जानकारी है। तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा भी उदयपुर कार्यक्रम स्थल पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर, करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी जल्द उदयपुर पहुंचने वाले हैं। खबर है कि खेल जगत की दिग्गज हस्ती टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी कल उदयपुर पहुंच सकती हैं।