{"_id":"6a91f3771f0bad45e60a1f8d","slug":"today-marks-the-final-push-in-the-campaign-student-organizations-will-pull-out-all-the-stops-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1108906-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आज प्रचार का आखिरी दांव, ताकत झोंकेंगे छात्र संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आज प्रचार का आखिरी दांव, ताकत झोंकेंगे छात्र संगठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर सोमवार को प्रचार का आखिरी दिन है। एनएसयूआई, एबीवीपी, सत्थ और एसैप समेत अन्य छात्र संगठन चुनाव से पहले अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे। प्रचार के लिए संगठनों को अनुमति भी मिल गई है। आखिरी दिन छात्र पार्टियां हॉस्टलों और कैंटीनों में जाकर विद्यार्थियों से संपर्क करेंगी।
इस दौरान उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगने के साथ उनकी नीतियां और चुनावी मुद्दे भी विद्यार्थियों तक पहुंचाए जाएंगे। कैंपस में दिनभर हलचल रहने की उम्मीद है। संगठन अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचने के साथ शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी और संगठन चुनाव की अंतिम तैयारियों में जुटेंगे। विद्यार्थियों के बीच किस संगठन का प्रभाव सबसे ज्यादा रहा, इसका फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद होगा।