{"_id":"69485833a6ec33d91e02b288","slug":"today-is-the-last-date-to-apply-for-admission-in-the-entry-class-chandigarh-news-c-16-pkl1049-903181-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एंट्री क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एंट्री क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री क्लास में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका सोमवार तक है। 22 दिसंबर आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि है। आखिरी दिन सोमवार को होने के चलते इस दिन स्कूलों में काफी संख्या में अभिभावकों के पहुंचने की उम्मीद रहेगी। शहर में 57 निजी स्कूल में ईडब्ल्यूएस और वंचित वर्गों के लिए 25 प्रतिशत कोटा के तहत 815 सीटों के लिए दाखिला होना है।
इसके लिए पहले से ही स्कूलों में हेल्पलाइन केंद्र स्थापित किए जा चुके है। अभिभावकों को फार्म भरने में मदद करने के लिए स्कूलों में हेल्पलाइन केंद्र पर स्कूल के शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। स्कूल स्टाफ की ओर से अभिभावकों की ओर लाए गए फॉर्म को जांच कर रहे हैं।
शहर के चार कान्वेंट स्कूलों सेंट जॉन हाई स्कूल सेक्टर-26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26, कार्मल कान्वेंट स्कूल सेक्टर-9 और सेंट एनीज स्कूल सेक्टर-32 में सीटों से कई गुन ज्यादा आवेदन हर वर्ष आते हैं।