{"_id":"6506037448740f22530e395f","slug":"today-is-the-last-chance-to-make-changes-in-the-form-for-admission-in-class-11th-chandigarh-news-c-16-sml1026-239977-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ग्यारहवीं में दाखिले के लिए फॉर्म में बदलाव करने का आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ग्यारहवीं में दाखिले के लिए फॉर्म में बदलाव करने का आज आखिरी मौका
विज्ञापन
चंडीगढ़।
शहर के 43 सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन कर चुके विद्यार्थी रविवार तक फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद में शिक्षा विभाग 22 सितंबर को तीसरी काउंसलिंग के तहत स्कूल में विषय आवंटन के अनुसार सूची जारी करेगा। सैकड़ों विद्यार्थी दाखिले के इंतजार में बैठे हैं। जिन छात्रों को पहले सरकारी स्कूल में दाखिला मिल चुका है, उन्हें ट्रांसफर का मौका नहीं दिया जाएगा। स्कूलों में कुल खाली 1583 सीटों पर तीसरी काउंसलिंग आयोजित होगी।शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन उम्मीदवारों का पहली और दूसरी काउंसलिंग में नाम नहीं आया और किसी भी स्कूल में दाखिला नहीं मिला है। सिर्फ उन्हें ही तीसरी काउंसलिंग में दाखिला दिया जाएगा। तीसरी काउंसलिंग में कोई भी नया आवेदन नहीं लिया जाएगा। काउंसलिंग में शहर के सरकारी स्कूलों के छात्रों की 85 प्रतिशत आरक्षण के नियम का पालन किया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर ही सरकारी स्कूलों से पास हुए छात्र को पहले दाखिला मिलेगा। वहीं जाति आधारित आरक्षण इस काउंसलिंग में लागू नहीं होगा। स्कूलों में उपलब्ध खाली सीटों की जानकारी के लिए विद्यार्थी शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://www.chdeducation.gov.in पर देख सकते हैं।
ये रहेंगी दाखिले की मुख्य तारीखें
- फॉर्म में बदलाव करने की आखिरी तारीख - 17 सितंबर
- स्कूल आवंटन सूची जारी करने की तारीख - 22 सितंबर
स्ट्रीम और खाली सीटें
- मेडिकल - 113
-नॉन मेडिकल - 459
- काॅमर्स - 44
- कला - 372
- वोकेशनल कोर्स - 395