{"_id":"5df7c83c8ebc3e87c069747a","slug":"today-is-last-day-for-entry-in-class-chandigarh-news-pkl360076434","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंट्री क्लास में दाखिले का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंट्री क्लास में दाखिले का आज आखिरी दिन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्राइवेट स्कूलों में एंट्री क्लास में दाखिला फॉर्म जमा कराने का सोमवार को आखिरी दिन है। सोमवार को स्कूल टाइमिंग में ही एप्लीकेशन फॉर्म और दस्तावेज जमा होंगे। अभिभावकों को एप्लीकेशन फॉर्म स्कूल की वेबसाइट पर मिल जाएगा। वहां से फॉर्म डाउनलोड कर मांगे गए दस्तावेजों के साथ संबंधित स्कूल में जमा करवाना है। फॉर्म में नाम और पता इत्यादि जानकारी सही-सही भरें।
प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों के दाखिले के लिए सुबह ही एप्लीकेशन फॉर्म और दस्तावेज संबंधित स्कूल में लेकर पहुंचे। दाखिला फॉर्म स्कूल के टाइमिंग में ही जमा होंगे। इसके बाद कोई फॉर्म जमा नहीं होगा। फॉर्म जमा करवाते समय 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी लेकर जानी है। प्राइवेट स्कूलों में दाखिले को लेकर हर साल मारामारी रहती है। इस साल भी परिजनों ने एक से ज्यादा स्कूलों में अपने बच्चों के फॉर्म भरे हैं। शुक्रवार को भी शहर के कॉन्वेट स्कूलों के बाहर परिजनों ने ट्रैफिक जाम कर दिया था।
एडमिशन फॉर्म के साथ लगाएं ये दस्तावेज
1. सही जानकारी के साथ पूरा भरा एडमिशन फॉर्म
2. आवास प्रमाण पत्र और इसकी फोटोकॉपी
3. आधार कार्ड और इसकी फोटोकॉपी
4. जन्म प्रमाण पत्र और इसकी फोटोकॉपी
5. बच्चे की तीन पासपोर्ट साइज फोटो
6. परिजनों की दो पासपोर्ट साइज फोटो
7. 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस