{"_id":"5d115ba18ebc3e47ec199fc7","slug":"today-inld-mla-zakir-hussain-will-be-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भाजपा में शामिल होंगे इनेलो विधायक जाकिर हुसैन, अमर उजाला से बातचीत में की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भाजपा में शामिल होंगे इनेलो विधायक जाकिर हुसैन, अमर उजाला से बातचीत में की पुष्टि
Tue, 25 Jun 2019 04:54 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगीना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगीना
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Jun 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
इनेलो विधायक जाकिर हुसैन
- फोटो : facebook
हरियाणा प्रदेश में इनेलो की हार और गिरते जनाधार से दुखी इनेलो विधायक चौधरी जाकिर हुसैन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस बात की पुष्टि विधायक ने की है। कयास लगाए जा रहे थे कि अंतरारष्ट्रीय योग दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन जिले के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण ऐसा नहीं हो सका था। सोमवार रात विधायक चौधरी जाकिर हुसैन ने अमर उजाला से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
कभी मेवात क्षेत्र इंडियन नेशनल लोकदल का गढ़ माना जाता था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले पलवल के विधानसभा क्षेत्र हथीन के इनेलो विधायक रहे कहर सिंह रावत भाजपा में शामिल हो गए थे। पुन्हाना से निर्दलीय विधायक रहीश खान भी भाजपा में शामिल हो गए। फिरोजपुर झिरका से इनेलो विधायक रहे नसीम अहमद कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। अब नूंह के विधायक चौधरी जाकिर हुसैन इनेलो को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। हरियाणा में इनेलो को अब तक का ये सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा सरकार मेवात क्षेत्र की 5 विधानसभा सीटों को हर हाल में जीतना चाहती है।
विज्ञापन