फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today and tomorrow, winds will blow at a speed of 40 to 50 km/h, rain is possible.

Chandigarh News: आज और कल 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, हो सकती है बारिश

Tue, 05 May 2026 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Today and tomorrow, winds will blow at a speed of 40 to 50 km/h, rain is possible.
चंडीगढ़। शहर में मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दी है। बीते 24 घंटों में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में करीब 4.8 एमएम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो गया। एक मार्च से अब तक 100.6 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है जो सामान्य से 205.8 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 मई को शहर में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। कुछ समय के लिए हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। विभाग ने इन दो दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे है। मौसम में आई इस गिरावट ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
5 मई को आंशिक बादल, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 6 मई को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 7 मई को बादलों की आवाजाही जारी रहेगी जबकि 8 और 9 मई को मौसम साफ रहने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मिजाज
मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। हवाएं दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी दिशा से चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पर्यावरण निदेशक सौरभ कुमार ने बताया कि तेज हवाएं वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक साबित हो रही हैं। हवाएं प्रदूषकों को फैलाकर हवा को साफ करती हैं जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार दर्ज हुआ है। हालांकि, इन हवाओं से जमीन की नमी पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed