फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today Amit Shah will address Punjabi Jat and Bagar belts

Chandigarh News: आज पंजाबी, जाट और बागड़ बेल्ट को साधेंगे अमित शाह

Mon, 20 May 2024 02:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Today Amit Shah will address Punjabi Jat and Bagar belts
-करनाल, झज्जर और हिसार में आज शाह की तीन रैलियां
विज्ञापन

-एक-एक करके भाजपा नेताओं ने नापा पूरा हरियाणा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब हरियाणा को साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश में दस्तक दे रहे हैं। एक ही दिन में वह करनाल, झज्जर और हिसार में तीन रैलियां करके छह लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। वह पंजाबी बेल्ट, जाट लैंड के साथ-साथ बागड़ के मतदाताओं पर फोकस करेंगे।
करनाल से पूर्व सीएम मनोहर लाल भाजपा के प्रत्याशी हैं। सेक्टर-4 दशहरा ग्राउंड में अमित शाह मनोहर लाल के लिए वोटों की अपील करेंगे। करनाल पंजाबी बेल्ट है और यह भाजपा का पुराना वोट बैंक है। करनाल के साथ-साथ वह कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी सांधेंगे, क्योंकि यह करनाल के साथ लगती सीट है।
विज्ञापन

इसके बाद वह झज्जर में रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। अरविंद शर्मा का मुकाबला प्रदेश को दो बार सीएम रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा से है। कांटे का मुकाबला होने के चलते शाह यहां पर कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश करेंगे। झज्जर भी हुड्डा का गढ़ माना जाता है और यहां ज्यादा जाटों का वर्चस्व है। यहां से शाह सोनीपत सीट के प्रत्याशी के लिए भी वोट की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार को बागड़ बेल्ट माना जाता है। यहां सभी दलों ने जाट नेताओं पर दांव खेला हुआ है। भाजपा ने ताऊ देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला को प्रत्याशी बनाया है, जबकि इनेलो ने सुनैना चौटाला और जजपा ने नैना चौटाला व कांग्रेस जयप्रकाश को मैदान में उतारा है। यहां भी कांटे का मुकाबला होने के चलते ही शाह की रैली रखी गई है। शाह यहां जाट मतदाताओं को ताऊ देवीलाल के नाम पर और गैर जाट को भाजपा के नाम पर साधने की कोशिश करेंगे।

बाक्स
अंतिम दिनों में भाजपा ने ताकत झोंकी
अंतिम दिनों में भाजपा ने प्रचार को अधिक गति दी है। केंद्रीय नेताओं की रैलियों के साथ-साथ रोड शो भी किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं का प्रयास है कि प्रचार के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक नेताओं को प्रचार में उतारा है। हरियाणा भाजपा के नेताओं के साथ-साथ जिला स्तर और ब्लाॅक स्तर तक नेताओं को डोर टू डोर प्रचार में उतार दिया है। भाजपा का मानना है कि 23 मई तक प्रचार में बढ़त ही पार्टी को विजयी बनाएगी, इसलिए भाजपा इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed