{"_id":"f2281975a96fa203d367a3e87165493d","slug":"tobbaco-ciggrate-banned-haryana-in-15-august-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू, गुटखा खाने वालों के लिए बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू, गुटखा खाने वालों के लिए बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Aug 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 15 अगस्त से तंबाकू या निकोटीन वाले गुटखा और पान मसाला के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
यह जानकारी हरियाणा खाद्य एवं औषध प्रशासन आयुक्त राकेश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध एक वर्ष के लिए होगा और दंडनीय अपराध के चलते छह महीने की कैद एवं एक लाख रुपये तक के जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन