{"_id":"6a481fcf8f4e5946c7061851","slug":"tobacco-product-testing-to-be-more-stringent-pgi-to-guide-labs-across-the-country-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1061273-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तंबाकू उत्पादों की जांच होगी और सख्त, देशभर की लैब को पीजीआई दिखाएगा राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तंबाकू उत्पादों की जांच होगी और सख्त, देशभर की लैब को पीजीआई दिखाएगा राह
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश में तंबाकू और निकोटीन उत्पादों की गुणवत्ता और उनमें मौजूद हानिकारक तत्वों की जांच अब एक समान तरीके से होगी। इसी दिशा में पीजीआई ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें देश की सभी राष्ट्रीय तंबाकू परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए एक समान स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार करने पर सहमति बनी, ताकि तंबाकू उत्पादों की सटीक जांच हो सके और उन पर प्रभावी नियमन लागू किया जा सके।
कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्रालय के उप महानिदेशक डॉ. एल. स्वस्तिचरण ने कहा कि पीजीआई का वैज्ञानिक सहायता समूह देश में तंबाकू नियंत्रण को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। पीजीआई के प्रोफेसर डॉ. सोनू गोयल ने कहा कि वैज्ञानिक जांच तभी प्रभावी होगी जब उसके आधार पर सख्त नियम लागू किए जा सकें। कार्यशाला में मंत्रालय, डब्ल्यूएचओ, आईसीएमआर, एम्स, निम्हांस, आईआईटी और अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हुए।