फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To Stop Drug Smuggling, AAP will take A Step

नशा मुक्त लुधियाना के लिए ऐसा करेगी 'आप'

Sat, 24 May 2014 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 24 May 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
To Stop Drug Smuggling, AAP will take A Step

आम आदमी पार्टी (आप) लुधियाना को नशा मुक्त करने के लिए पूर्व सैनिकों का सहयोग लेगी। नशा मुक्त अभियान के तहत जिले के हर गांव, कस्बे और शहर में नशा मुक्ति केंद्र खोलने के अलावा नशे की मांग और आपूर्ति को चैक कर उसे रोकने की ठोस योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए जिले के पूर्व सैनिकों ने पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया है। यह ऐलान आम आदमी पार्टी के नेता एचएस फुलका ने शनिवार को सीबिया अस्पताल में आयोजित कांफ्रेंस में किया।
विज्ञापन


फुलका ने कहा कि इस अभियान की कामयाबी के लिए दिल्ली के स्वयंसेवी संगठनों के अलावा गांवों की गुरुद्वारा कमेटियों से भी तालमेल किया जा रहा है।

इस संबंध में जून के पहले सप्ताह में एक वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी। फुलका ने खुशी जताई कि अब पूरा पंजाब ही नशों के खिलाफ उठ रहा है और आम आदमी पार्टी की भूमिका इसमे अहम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुलका ने हाईकोर्ट की आड़ में बाड़ेवाल में 300 एससी कैटेगरी के गरीबों के मकान गिराने की योजना पर सवाल खड़े किए हैं।

फुलका ने कहा कि इलाके में लोग पिछले पचास और सौ साल से बैठे हैं। तब यह इलाका निगम की सीमा से बाहर था। एससी आयोग का साफ कहना है कि गरीब लोगों को उठाने से पहले उनको विकल्प देना होगा, लेकिन निगम ऐसा नहीं कर रहा है।


फुलका ने कहा कि इस संबंध में आयोग से शिकायत भी की गई है। फुलका ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट की आड़ में निगम कब्जे छुड़ाने में मनमानी कर रहा है। इसमें सीधे-सीधे राजनीतिक दबाव दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि महंगी जमीनें खाली करा कर उनको बेचा भी जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. एसएस सीबिया और ब्रिगेडियर टीएस थिंड मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed