{"_id":"057b9a720ba2fcf198f3bd6bfb069d32","slug":"to-see-colorful-birds-visit-to-parrot-garden-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगबिरंगे पक्षी देखने हैं तो चंडीगढ़ में आएं यहां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगबिरंगे पक्षी देखने हैं तो चंडीगढ़ में आएं यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jun 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीकएंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपको पक्षी देखने का शौक है तो चंडीगढ़ का पैरेट गार्डन आपका स्वागत करने को तैयार है। यहां आपको रंगबिरंगे पक्षी चहकते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
सेक्टर-21 का पैरेट पार्क शहर के बीचोंबीच एक बर्ड सेंक्चुरी है। सुबह-शाम यहां पेड़ों पर चहचहाते हजारों तोते बड़ा ही खूबसूरत कुदरती नजारा बनाते हैं। तोतों के अलावा यहां चितकबरी एशियन मादा कोयल, काली कोयल, कबूतर, कठफोड़वा, मैना और कई तरह के रंग-बिरंगे पक्षी देख सकते हैं।
विज्ञापन
यहां क्यों आते हैं तोते
इस गार्डन में आम, अमरूद, अंजीर, जामुन, शहतूत, कैजोरिना, नीम, चंपा, अर्जुन, एल्स्टोनिया, मोतिया, सरू, कचनार, चांदनी, मोरपंखी और बोगनवेलिया जैसे फल और फूल के पैड़ तथा पौधे हैं। अमरूद और शहतूत दोनों ही तोतों को बहुत पसंद हैं।
विज्ञापन
घट रही है संख्या
मैं पिछले 40 साल से इस पार्क में आ रहा हूं। यहां बहुत सुकून मिलता है। अब यहां पर मेंटीनेंस की जरूरत है। तोते भी अब पहले से कम रह गए हैं।
-जेआर गुप्ता, निवासी, सेक्टर-21
मुझे बहुत खुशी होती है कि मुझे इनके इतने करीब रहने का मौका मिला। इन पक्षियों के कारण ही रोजाना शाम को सैर करने आता हूं।
--आरजी भाटिया, निवासी, सेक्टर-21