फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To remove resentment Bhavya Bishnoi was made state in-charge of BJYM

Chandigarh News: नाराजगी दूर करने को भव्य बिश्नोई को बनाया भाजयुमो का प्रदेश प्रभारी

Mon, 29 Apr 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
To remove resentment Bhavya Bishnoi was made state in-charge of BJYM
चंडीगढ़। हिसार से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे कुलदीप बिश्नोई को साधने के लिए भाजपा ने उनके विधायक बेटे भव्य बिश्नोई को नई जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भव्य को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा सुनीता डांगी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भव्य बिश्नोई ने सीएम नायब सैनी का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई हिसार से टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद से ही कुलदीप नाराज चल रहे थे और उन्होंने अभी तक चुनाव प्रचार से दूरी बनाई हुई है। मनोहर लाल के भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व सीएम भजन लाल पर टिप्पणी करने से भी उनकी नाराजगी बढ़ गई थी। इसके बाद बीते दिनों सीएम नायब सैनी ने कुलदीप बिश्नोई से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की थी। बैठक के बाद कुलदीप बिश्नोई ने जल्द चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतने की बात कही थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed