फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To put four moons in fitness, the trend of youth is increasing in the gym

फिटनेस में लगाने चार चांद, जिम में बढ़ रहा है युवाओं का रुझान

Thu, 25 Aug 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
To put four moons in fitness, the trend of youth is increasing in the gym
चंडीगढ़। शरीर को फिट और आकर्षक बनाने के लिए शहर के युवाओं में जिम का क्रेज बढ़ता जा रहा है। कामकाजी महिला-पुरुषों के साथ साथ विद्यार्थी वर्ग भी जिम में पसीना बहा रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो कसरत करने में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा क्रेज है। इसका कारण है कि पुरुष अधिकतर मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए कसरत करते हैं वहीं महिलाएं अधिकतर फैट बर्न और फिटनेस के लिए जिम जाती हैं। फिटनेस विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ जिम में वर्कआउट करने से फिट शरीर नहीं होता बल्कि उचित खानपान और पर्याप्त आराम भी अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

उम्र और शारीरिक क्षमता के आधार पर करें कसरत
विशेषज्ञों का कहना है कि युवाओं को अपनी उम्र और शारीरिक क्षमता के आधार पर ही कसरत करना चाहिए। किसी की देखादेखी हैवी वर्कआउट करने से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन

सात दिनों तक करें सामान्य कसरत
विशेषज्ञ बताते हैं कि शुरुआती दौर में युवाओं को सात दिन तक सामान्य और मिश्रित कसरत करना चाहिए। इसके बाद धीरे धीरे कसरत करने की क्षमता को बढ़ाएं। साथ ही खानपान को भी धीरे धीरे बदलाव करना चाहिए। ऐसा न करने से कभी-कभी कमजोरी और चक्कर की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स:-
जिम नहीं तो घर पर करें कसरत
-किसी कारणवश जिम नहीं पंहुच सकते हैं तो घर पर ही 45 मिनट सामान्य कसरत कर सकते हैं।
- कोशिश करें कि सप्ताह में तीन दिन पैदल चलें।
- पैदल चलने की स्पीड इतनी हो कि आप हांफे नहीं और साथ चलने वाले व्यक्ति से बात भी कर सकें।
बॉक्स
इसका रखें विशेष ध्यान
- जल्दी और मनचाहा परिणाम पाने के चक्कर में कुछ लोग स्टेरॉयड का प्रयोग करते हैं, इससे बचें। यह घातक हो सकता है।
- प्रशिक्षक के हिसाब से डाइट लें। एक्स्ट्रा सोर्स से पोषक तत्व और दवाइयां नहीं लें।
- जिस जिम में आप जा रहें हैं उसकी पूरी जानकारी लें। विशेष रूप से देखें कि उस जिम का ट्रेनर सर्टिफाइड है या नहीं।
- अपने दैनिक भोजन को एक बार में नहीं लें, उसे चार से छह भागों में बांट कर दिनभर में खाएं।
- दिनभर में 3 से 5 लीटर पानी पिएं और आठ घंटे की नींद लें।
कोट-
अगर आप किसी भी तरह की बीमारी से ग्रसित हैं और जिम आकर वर्कआउट करना चाहते हैं तो अपने स्वास्थ्य का पूरा ब्यौरा प्रशिक्षक को दें। साथ ही बिना प्रशिक्षक की सलाह के कोई सप्लीमेंट नहीं लें। - सुखचैन, फिटनेस एक्सपर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed