{"_id":"112477ba820450425b0560230f5f6748","slug":"to-defeat-congress-candidate-captain-trying-hard-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के लिए जोर लगा रहे कैप्टन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के लिए जोर लगा रहे कैप्टन'
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
Updated Tue, 15 Apr 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण दस्तावेज जाने से पहले कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के पास सभी फाइलें जाती थी, इसका पूर्व उच्चाधिकारियों द्वारा अपनी किताबों में खुलासा किए जाने के बाद सवालों में घिरी कांग्रेस पार्टी पर मंगलवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भी कड़ा कटाक्ष किया है।
विज्ञापन
यहां के गांव खानपुर में शिअद भाजपा के प्रत्याशी कुलवंत सिंह के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सुखबीर बादल ने कहा कि एक के बाद एक सामने आ रही इन किताबों ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस अध्यक्षा ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और गुप्त रहने वाली फाइलों को अपने पार्टी दफ्तर में लाकर गंभीर अपराध किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में भारी अंर्तकलह है, प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा अमृतसर से कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराना चाहते हैं जबकि कैप्टन अमरिंदर संगरूर सीट से विजयइंद्र सिंगला को हरवाने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं जिससे साफ है कि कांग्रेस की कलह ही उन्हें इन चुनावों में ले डूबेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संगरूर सीट से चुनाव जीतकर संसद भवन पहुंचने वाले सुखदेव सिंह ढींढसा को मंत्री पद दिया जाएगा और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर सुखदेव सिंह लिबड़ा, विधायक इकबाल सिंह झुंदा, जसवीर सिंह दिओल आदि मौजूद थे।