{"_id":"adc14d5036dc68dd6984e36c7bbae713","slug":"tngori-out-of-college-in-two-factions-bloody","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंगोरी कॉलेज के बाहर दो गुटों में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंगोरी कॉलेज के बाहर दो गुटों में खूनी संघर्ष
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 15 Nov 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव तंगोरी स्थित एसयूएस कॉलेज के गेट के बाहर वीरवार दोपहर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दोनों गुटों ने तेजधार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला किया। दिनदहाडे़ हुए टकराव से इलाके में सनसनी फैल गई।
टकराव में दोनों गुटों के पांच लोग जख्मी हुए हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। थाना सोहाना पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं शुरू की है।
अस्पताल में उपचाराधीन एक गुट के ऊधम सिंह निवासी मोटेमाजरा ने बताया कि वह बीटेक इलेक्ट्रिकल का छात्र है। वह और बीकॉम स्टूडेंट विक्रम सिंह निवासी मनौली कॉलेज गेट पर खड़े होकर अपने तीसरे साथी का इंतजार कर रहे थे। तभी, कॉलेज के सामने स्थित ढाबे के मालिक मेजर और नवजोत गीगेमाजरा ने अपने करीब 15 साथियों समेत उन पर हमला कर दिया। जिसमें ऊधम सिंह व विक्रम जख्मी हो गए।
विज्ञापन
उधर, दूसरे गुट के घायल हुए नवजोत गीगेमाजरा, राकेश कुमार व गुरदर्शन सिंह ने कहा कि ऊधम सिंह व उसके साथी कुछ लोगों के साथ झगड़ा कर रहे थे। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो ऊधम सिंह व विक्रम ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें उन्हें काफी चोटें आईं। देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई शरू नहीं की थी। एसएचओ सोहाना दीपइंदर सिंह ने बताया अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है, पुलिस बयान लेने के बाद कार्रवाई करेगी।