फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Time table will be made after decades: Timings of buses of different states are being monitored, data is being prepared.

Chandigarh News: दशकों बाद बनेगी समयसारिणीः विभिन्न राज्यों की बसों के समय पर रखी जा रही नजर, तैयार हो रहा डाटा

Fri, 20 Oct 2023 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Time table will be made after decades: Timings of buses of different states are being monitored, data is being prepared.
चंडीगढ़। दशकों बाद आईएसबीटी-17 के विभिन्न राज्यों की बसों के लिए समयसारिणी बनाने का काम शुरू हो चुका है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) रूपेश कुमार ने यह जिम्मा अपने हाथ में लिया है। समयसारिणी बनाने से पहले यह सर्वे किया जा रहा है कि आईएसबीटी-17 और 43 से किन-किन राज्यों की कितनी बसें आती और जाती हैं। इसके आधार पर ही आने वाले कुछ दिनों में समयसारिणी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

आईएसबीटी-17 से हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के विभिन्न जिलों के लिए बसें जाती हैं लेकिन कई दशकों से समयसारिणी नहीं बनी है, जिसकी वजह से अन्य रोडवेज की बसों पर चंडीगढ़ का कोई कंट्रोल नहीं है। वर्तमान में आईएसबीटी-17 से आपसी समझौते के आधार पर बसें चलाईं जा रही हैं, जिसका खामियाजा सीटीयू को भुगतना पड़ रहा है। कई रोडवेज अपनी मनमर्जी से बसें चला रहे हैं। इस समस्या को खत्म करने के लिए एसटीए रुपेश कुमार ने समयसारिणी को बनाने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि समयसारिणी दफ्तर में बैठकर कागजों को देखकर नहीं बनाई जा सकती। इसके लिए सबसे पहले यह पता होना चाहिए कि वर्तमान में किस राज्य से कितनी बसें आ और जा रही हैं। इसलिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया, जो आईएसबीटी-17 और आईएसबीटी-43 में 72 घंटे कर लगातार बसों पर नजर रख रही हैं। उन्होंने बताया कि आईएसबीटी-17 में यह सर्वे पूरा हो चुका है और अब उन्होंने आईएसबीटी-43 में सर्वे करने के आदेश दिए हैं। कहा कि सर्वे के पूरा होने के बाद ही समयसारिणी से संबंधित फैसला लिया जाएगा। बता दें कि आखिरी बार सुप्रीम कोर्ट में एक मामले के बाद वर्ष 2019 में सिर्फ कुछ रूटों की समयसारिणी बनाई गई थी लेकिन अधिकतर पर कई दशकों से किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


कई रोडवेज में हलचल
समयसारिणी को लेकर एसटीए के आदेश पर चल रहे सर्वे को लेकर चंडीगढ़ में आने वाले विभिन्न रोडवेज में काफी हलचल मची हुई है, क्योंकि सूत्रों के अनुसार आईएसबीटी-17 से कुछ रोडवेज की उन रूटों के लिए भी बसें चल रही हैं, जिनकी मंजूरी नहीं दी गई है। समयसारिणी के लागू होने के बाद यह सभी रूट बंद हो सकते हैं। एसटीए रूपेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में सिर्फ बसों के आने-जाने और रोडवेज की जानकारी एकत्रित की जा रही है। अभी परमिट आदि की कोई जांच नहीं कर रहे हैं। हालांकि, सर्वे के पूरा होने के बाद जिन बसों के पास परमिट होंगे, उसके आधार पर ही समयसारिणी को लागू किया जाएगा। बता दें कि आईएसबीटी-43 से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर आदि के विभिन्न रूटों के लिए बसें जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed