{"_id":"5de2d76d8ebc3e54a13405ac","slug":"time-of-government-schools-changed-from-monday-because-of-cold-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रही है ठंड, कल से सरकारी स्कूलों का टाइम बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रही है ठंड, कल से सरकारी स्कूलों का टाइम बदला
Sun, 01 Dec 2019 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में बढ़ती सर्दी के चलते कल यानी सोमवार से सरकारी स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। अब सभी सरकारी स्कूल साढ़े नौ बजे खुलेंगे, जबकि छुट्टी दोपहर साढ़े तीन बजे होगी। अभी तक सरकारी स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक था।
विज्ञापन
शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिला। सुबह नौ बजे तक कई इलाकों में कोहरा छाया रहा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति ज्यादा खराब रही। दूसरा, पारा भी लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन
लिहाजा ठंड में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने स्कूलों का समय बदला गया है। स्कूल टाइमिंग में यह बदलाव अगले शैक्षणिक सत्र तक जारी रहेगा। इसके अलावा जो स्कूल दो शिफ्टों में चल रहे हैं, वहां स्कूल की पहली शिफ्ट सुबह 7.55 बजे शुरू होगी जो दोपहर साढ़े बारह बजे खत्म होगी।
विज्ञापन
जबकि दूसरी शिफ्ट मे स्कूल दोपहर साढ़े बारह बजे खुलेंगे और शाम 5.25 बजे छुट्टी होगी। स्कूलों के समय में बदलाव से 20 लाख 87 हजार बच्चों को फायदा होगा।