{"_id":"64cc1093c309fce7080626e6","slug":"till-the-arrival-of-new-consignment-from-nashik-tomato-will-continue-to-behave-like-this-chandigarh-news-c-16-sml1026-205868-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नासिक से नई खेप आने तक टमाटर ऐसे ही दिखाता रहेगा तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नासिक से नई खेप आने तक टमाटर ऐसे ही दिखाता रहेगा तेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। टमाटर के भाव अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही चढ़े रहेंगे। कारण, हिमाचल से एक बार फिर टमाटर की आवक कम होना है। मंडी के आढ़तियों का कहना है कि जब तक नासिक से टमाटर की नई खेप नहीं आने लगती तब तक टमाटर के दाम में मंदी नहीं आएगी। सेक्टर- 26 की सब्जी मंडी में वीरवार को टमाटर होल सेल में 200 रुपये किलो रहा। वहीं, सेक्टरों में लोगों ने 240 रुपये किलो की दर से टमाटर की खरीद की। मंडी के सब्जी के आढ़ती दीपक धवन ने बताया कि बुधवार को टमाटर होल सेल में 150 रुपये किलो बिका है। महज एक दिन में 50 रुपये प्रति किलो पर रेट बढ़ गया है। इसका असर फुटकर बाजार पर ज्यादा पड़ रहा है। सेक्टर और मंडी में भी फुटकर विक्रेता 220-240 रुपये किलो तक टमाटर बेच रहे हैं। वहीं, फुटकर विक्रेता संदीप यादव का कहना है कि एक क्रेट टमाटर 5000 रुपये में लेने पर फुटकर में 250 रुपये किलो ही बेचना पड़ेगा। इससे कम दाम में बेचने पर घाटा होगा। इसलिए बहुत से सब्जी वाले अब टमाटर बेच ही नहीं रहे हैं।
महंगाई की मार, हर कोई परेशान
टमाटर तो खरीदना ही बंद कर दिया है। उसकी जगह पर टोमैटो प्यूरी और अन्य विकल्पों का उपयोग कर रही हूं। सस्ता होने पर ही टमाटर खरीदूंगी।
-हेमलता मिश्रा, सेक्टर-15
समझ में आ नहीं रहा, क्या खरीदें
महंगाई के कारण यह समझ नहींं आ रहा है कि क्या खरीदे और क्या छोड़े। अगर टमाटर की महंगाई इसी तरह हावी रही तो टमाटर खाना छोड़ना पड़ेगा।
-दिव्या सिंह, सेक्टर 41
विज्ञापन
महंगाई की मार, हर कोई परेशान
टमाटर तो खरीदना ही बंद कर दिया है। उसकी जगह पर टोमैटो प्यूरी और अन्य विकल्पों का उपयोग कर रही हूं। सस्ता होने पर ही टमाटर खरीदूंगी।
-हेमलता मिश्रा, सेक्टर-15
समझ में आ नहीं रहा, क्या खरीदें
महंगाई के कारण यह समझ नहींं आ रहा है कि क्या खरीदे और क्या छोड़े। अगर टमाटर की महंगाई इसी तरह हावी रही तो टमाटर खाना छोड़ना पड़ेगा।
-दिव्या सिंह, सेक्टर 41