{"_id":"631d99a54f576e52db3bdd8d","slug":"tickets-not-sold-for-india-australia-t20-match-at-pca-counter-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: भारत-आस्ट्रेलिया टी-20 मैच की टिकट खरीदने वालों के हाथ लगी मायूसी , पीसीए काउंटर पर नहीं मिली टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: भारत-आस्ट्रेलिया टी-20 मैच की टिकट खरीदने वालों के हाथ लगी मायूसी , पीसीए काउंटर पर नहीं मिली टिकट
Sun, 11 Sep 2022 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:47 PM IST
सार
स्टूडेंट्स ने बताया कि वह टिकट लेने के लिए जल्दी पहुंच गए थे, लेकिन टिकट नहीं मिली। पीसीए के अधिकारी ने बताया कि इंग्लैंड की महारानी के निधन पर भारत में आज शोक दिवस है। अब एक दो दिन बाद ही स्टूडेंट्स को टिकट मिलनी शुरू होंगी।
विज्ञापन
टिकट खरीदने पीसीए पहुंचे फैन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर को पीसीए स्टेडियम मोहाली में मैच होना है। इसके लिए रविवार से स्टूडेंट्स के लिए टिकटों की बिक्री होनी थी। स्टूडेंट्स सुबह 8 बजे से ही पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के काउंटर पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते ट्राइसिटी से काफी संख्या में टिकट खरीदने वाले काउंटर पर जमा हो गए। लंबी लाइन लग गई। जब काफी देर बाद भी टिकट काउंटर के अंदर कोई नहीं दिखा तो स्टूडेंट्स की परेशानी बढ़ने लगी।
विज्ञापन
इसी दौरान स्टेडियम के अंदर से एक व्यक्ति ने कहा कि आज टिकट नहीं मिलेंगे। लेकिन स्टूडेंट्स वहीं जमे रहे। उन्हें उम्मीद थी कि शायद कुछ देर बाद टिकट मिलने लगेंगे। लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। दोपहर दो बजे के बाद लोग वहां से हटने लगे। स्टूडेंट्स ने बताया कि वह टिकट लेने के लिए जल्दी पहुंच गए थे, लेकिन टिकट नहीं मिली। पीसीए के अधिकारी ने बताया कि इंग्लैंड की महारानी के निधन पर भारत में आज शोक दिवस है। अब एक दो दिन बाद ही स्टूडेंट्स को टिकट मिलनी शुरू होंगी।
विज्ञापन