फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thrilling contest on social media, who Know how much Active

सोशल मीडिया पर भी रोमांचक मुकाबला, जानिए कौन है कितना एक्टिव

Sat, 07 Jan 2017 01:17 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Thrilling contest on social media, who Know how much Active
पंजाब विधानसभा चुनाव

इस बार पंजाब का चुनाव सिर्फ मैदान में नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी रोमांचक है। आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल चुनावी जंग जीतने के लिए फेसबुक और ट्विटर पर भी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टियों के अधिकारिक पेज व अकाउंट के अलावा उनके समर्थकों ने भी अपने-अपने स्तर पर पेज बना रखे हैं। एक नजर डालते हैं कि सोशल मीडिया पर पार्टियों की सक्रियता पर।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप)
आम आदमी पार्टी का आप पंजाब के नाम से ट्विटर पर अधिकारिक अकाउंट है। अगस्त 2015 में बनाए गए इस अकाउंट के कुल साढ़े 30 हजार फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा सभी 117 विधानसभा के अलग-अलग ट्विटर अकाउंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के प्रमुख नेता और उम्मीदवारों के भी ट्विटर अकाउंट बनाए गए हैं। एनआरआई समर्थकों ने पार्टी के समर्थन पर चलो पंजाब के नाम से भी एक ट्विटर अकाउंट बनाया हुआ है। फेसबुक पर भी आम आदमी पार्टी पंजाब के नाम से पेज हैं। 

इसमें आठ लाख से ज्यादा लाइक्स हैं। जालंधर और लुधियाना के भी अलग-अलग पेज हैं। इस पर क्रमश : ढाई लाख और साढ़े चार लाख लाइक्स हैं। यही नहीं यूथ विंग, वूमेन विंग और जोन वाइज भी पार्टी के फेसबुक पेज हैं।

कैप्टन अमरिदंर सिंह दिखे कांग्रेस में सबसे ज्यादा एक्टिव

Thrilling contest on social media, who Know how much Active
कैप्टन अमरिंदर सिंह

कांग्रेस-
आनलाइन कैंपेनिंग में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। इस मोर्चे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह सबसे आगे हैं। ट्विटर अकाउंट पर उनके 43 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्हें बैकअप देने के लिए पंजाब कांग्रेस का पंजाबपीसीसी के नाम से अधिकारिक अकाउंट है। 

इसके कुल दस हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कांग्रेस के समर्थन में पंजाब दा कैप्टन, पंजाब यूथ कांग्रेस, जागो पंजाब, जागो पंजाब लहर के नाम से ट्विटर पर अकाउंट है। 

इसके अलावा प्रताप सिंह बाजवा भी ट्विटर पर एक्टिव हैं। उनके दस हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन वे अमरिंदर के समर्थन में कोई ट्विीट नहीं करते। फेसबुक पर भी पंजाब कांग्रेस का पेज है।

इस पर करीब तीन लाख लाइक्स हैं। पंजाब में कांग्रेस के समर्थन में ऑनलाइन सोशल मीडिया एनआरआई एंड पंजाब, पंजाब यूथ कांग्रेस, पंजाब कांग्रेस, पंजाब विद कांग्रेस, पंजाब कांग्रेस राहो-राहो सहित कई फेसबुक पेज विधानसभा स्तर पर हैं।

अकाली ने विधानसभा स्तर पर भी बनाए ट्विटर अकाउंट

Thrilling contest on social media, who Know how much Active
सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला

शिरोमणि अकाली दल-
आमतौर पर समझा जा रहा था कि अकाली दल इस मोर्चे पर पीछे होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। शिरोमणि अकाली दल का अपना अधिकारिक ट्विटर अकाउंट है। इसके कुल 68 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल भी ट्विटर पर एक्टिव हैं। उनके 36 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

अकाली दल की सबसे खास बात यह दिखी कि इनके सभी विधानसभाओं के ट्विटर पर अधिकारिक अकाउंट हैं। विधायक व सीनियर नेताआं में ट्विटर पर एक्टिव दिखने वालों मे प्रमुख रूप से बीबी जागीर कौर, चरणजीत अटवाल, हरसिमरत शामिल हैं। 

इनके  अकाउंट्स को प्रोफेशनली तरीके से मैनेज किया जा रहा है। हालांकि प्रकाश सिंह बादल का ट्विटर अकाउंट नहीं है। अकाली दल के फेसबुक पेज पर पांच लाख से ज्यादा लाइक्स हैं, जबकि यूथ अकाली दल के 11 लाख से ज्यादा लाइक्स है।

कांग्रेस और अकाली दल दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, लेकिन इनको कॉर्पोरेट कंपनियां मैनेज कर रही हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के सोशल एकाउंट को वालंटियर संचालित करते हैं। हमारे बनाए मुद्दे रोजाना ट्रेंड करते हैं। -गजेंद्र शर्मा, आम आदमी पार्टी पंजाब सोशल मीडिया हेड 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed