फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youths attacked a gym trainer with a sharp weapon and looted him

Chandigarh News: तीन युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर जिम ट्रेनर को लूटा

Fri, 14 Mar 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three youths attacked a gym trainer with a sharp weapon and looted him
चंडीगढ़। सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल के पास पार्क में तीन अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर एक जिम ट्रेनर को लूट लिया। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाया। सेक्टर-39 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-25 निवासी पीड़ित जिम ट्रेनर निखिल ने बताया कि वह वीरवार दोपहर करीब 12:00 बजे पैदल सेक्टर-38 में डोसा खाने जा रहा था। इस दौरान वह शौचालय जाने के लिए सेक्टर-38 पार्क में चला गया। वहां पीछे से तीन युवक आए और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने निखिल की सोने की अंगूठी और दो हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित के पास मोबाइल भी था, लेकिन वह उसे नहीं लेकर गए। इसके बाद निखिल ने अपने दोस्त, पिता और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed