फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youths arrested for stabbing robbery

Chandigarh News: चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 16 Mar 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Three youths arrested for stabbing robbery
चंडीगढ़। पुलिस ने दड़वा में एसी मैकेनिक का काम सीखने आए और बाइक सवार दो युवकों को चाकू मारकर नकदी लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फैंदा निवासी राहुल, रामदरबार निवासी रिंटू और मौलीजागरां निवासी अमित कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीने हुए मोबाइल फोन, पासबुक और लूट में इस्तेमाल एक्टिवा बरामद की है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी रामरतन शर्मा को सूचना मिली थी कि 26 फरवरी को दड़वा स्थित ओम धर्म कांटे के नजदीक साहिल उर्फ सुशील को चाकू मारने वाले राहुल नाम के युवक को पुलिस ने दड़वा के जंगल से काबू किया। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वारदात में रामदरबार निवासी रिंटू और मौलीजागरां निवासी अमित कुमार भी शामिल थे। पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर सेक्टर 48 स्थित फैंदा बैरियर के पास से रिंटू और अमित कुमार को गिरफ्तार किया। रिंटू ने पूछताछ में बताया कि वह 12 मार्च को गांव दड़वा निवासी अमित और मुनीर को चाकू मारकर पर्स, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व 2500 रुपए छीनकर फरार हो गए थे। इसके अलावा उक्त तीनों आरोपियों ने सेक्टर 47 में चाकू मारकर सामान लूटा था। रिंटू और अमित ने जीरकपुर के गुरुद्वारा साहिब के पास बठिंडा के गांव कर्मगढ़ छत्तरां निवासी गुलाब सिंह की हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि रिंटू पर दस और अमित पर तीन केस दर्ज है और तीनों ही नशे की आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed