फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youth seriously injured in road accident in Rewari

Rewari News: कार को रोडवेज ने मारी टक्कर, भाजपा की रैली में जा रहे तीन युवक गंभीर रूप से घायल

Sun, 25 Jun 2023 02:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 02:18 PM IST
सार

एनएच 71 पर पाल्हावास टोल के समीप हाईवे पर चढ़ते समय रेवाड़ी की ओर से जा रही एक रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को गंभीर चोट आई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद तीनों की हालात में सुधार है।

विज्ञापन
Three youth seriously injured in road accident in Rewari
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पटौदी में आयोजित भाजपा की रैली में शामिल होने जा रहे कोसली के लुखी गांव निवासी तीन युवकों की कार रविवार को करीब साढ़े 10 बजे पाल्हावास टोल के समीप मेंहदीपुर बालाजी से रोहतक जा रकी एक रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोसली क्षेत्र के गांव लूखी निवासी मन्नू उर्फ दुष्यंत, जतिन और जितेंद्र कुमार कार में सवार होकर पटौदी में आयोजित भाजपा की रैली में शामिल होने जा रहे थे। एनएच 71 पर पाल्हावास टोल के समीप हाईवे पर चढ़ते समय रेवाड़ी की ओर से जा रही एक रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को गंभीर चोट आई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद तीनों की हालात में सुधार है।

विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

गांव पाली के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मालिया की ढाणी निवासी पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


नारनौल निवासी कृष्ण ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसका भाई बाइक पर सवार होकर मालिया की ढाणी महेंद्रगढ़ से नारनौल जा रहा था। गांव पाली के पास तेजी गति एवं लापरवाही से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed