फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three years imprisonment to two culprits who attacked a young man and took away his eyesight

Chandigarh News: युवक पर हमला कर आंखों की रोशनी छीनने वाले दो दोषियों को तीन साल की कैद

Thu, 23 Nov 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment to two culprits who attacked a young man and took away his eyesight
चंडीगढ़। जिला अदालत ने एक युवक की आंखों पर हमले के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई है। इस हमले में युवक की आंख की रोशनी चली गई थी। सजा पाने वाले दोषियों की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी के रहने वाले गौरव और दीपू के रूप में हुई हैं। इस मामले में मलोया थाना पुलिस ने साल 2019 में पीड़ित की शिकायत पर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

दोषियों के वकील ने अदालत में बहस के दौरान कहा कि उन पर झूठा केस दर्ज किया गया था। इसके साथ पुलिस ने 40 दिनों की देरी से एफआईआर दर्ज की। मामले में पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित हर्ष ने बताया कि डड्डूमाजरा में अपनी दादी से मिलने जाता था। घटना वाले दिन 16 फरवरी 2019 को भी वह अपनी दादी से मिलने गया हुआ था लेकिन वहां आरोपी दीपू और गौरव भी आ पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने बहस शुरू कर दी, तभी दीपू ने उसे पीछे से पकड़ लिया और गौरव ने उसकी आंख पर रॉड मार कर घायल कर दिया। इस हमले में उसकी बाईं आंख की रोशनी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed