चंडीगढ़ः यूटी कैडर के तीन अफसरों का तबादला, अनुपात बनाए रखने के लिए गृह मंत्रालय का दखल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन में गृह मंत्रालय ने पंजाब और हरियाणा के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए 60:40 के फार्मूले को लागू करने की पहल कर दी है। शुक्रवार को यूटी कैडर के 3 अफसरों का यहां से तबादला कर दिया गया है। फार्मूले को सही ढंग से लागू करने के लिए एक पीसीएस और एक एचसीएस को ज्वॉइन कराया गया है। इससे जहां यूटी कैडर को झटका लगा है, वहीं, पंजाब और हरियाणा की लंबे से अपनी हिस्सेदारी की मांग को बल मिला है।
गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर में शुक्रवार को बड़ी तादात में तबादले किए हैं। चंडीगढ़ के यूटी कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन राणा सीनियर स्केल का ट्रांसफर कर अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस में यूटी कैडर बैच 2012 के आईपीएस रवि कुमार सीनियर स्केल को प्रमोशन कर अंडमान निकोबार ट्रांसफर किया गया है।
इन अफसरों को यूटी मिली तैनाती
2008 बैच के यशपाल गर्ग को सीनियर स्केल पर अंडमान निकोबार से चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया है। बैच 2004 के यूटी कैडर के डीआईजीपी ओमवीर सिंह का दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया है।
ऐसे तैनात हैं अधिकारी
इस समय चंडीगढ़ प्रशासन में कुल 14 आईएएस अफसर तैनात रहे हैं। इनमें से सिर्फ 3 पंजाब से और 2 हरियाणा से संबंधित हैं, इसके अलावा सभी अधिकारी यूटी कैडर के हैं। इस तरह चंडीगढ़ में 7 आईपीएस अधिकारी तैनात हैं, इनमें से सिर्फ 1-1 अधिकारी पंजाब और हरियाणा से हैं, जबकि 5 अधिकारी यूटी कैडर के हैं।
हॉल में इन अधिकारियों ने यूटी में किया ज्वॉइन
यूटी प्रशासन में एक पीसीएस अधिकारी जगमीत सिंह बैच 2011 और एक एचसीएस अधिकारी मुनीष कुमार लोहान बैच 2013 को ज्वाइन कराया गया है। इससे पूर्व ही हॉल ही में रूचि सिंह पीसीएस और सुधांशु गौतम एचसीएस अधिकारी ने ज्वॉइन किया था।
सीएम ने पीएम से की थी मांग
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हॉल ही में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए आग्रह किया था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को संघ शासित (यूटी) चंडीगढ़ में सिविल पदों को भरने के लिए पंजाब और हरियाणा के बीच 60: 40 के अनुपात को बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं, क्योंकि यह यथास्थिति लंबे समय से चली आ रही है।
बतौर एएसपी ज्वॉइन करेंगे विनीत कुमार
शहर में एसडीएम (सेंट्रल) आईएएस नाजुक कुमार के पति 2015 बैच के आईपीएस विनीत कुमार को दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया है। दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर होकर आ रहे एजीएमयूटी कैडर 2015 बैच के आईपीएस विनीत कुमार की शादी उनके तबादले से महज 17 दिन पहले 24 दिसंबर को चंडीगढ़ में गृह सचिव रहे अनिल कुमार की बेटी नाजुक कुमार से हुई थी।
नाजुक कुमार ने शादी से कुछ माह पहले चंडीगढ़ में बतौर एसडीएम सेंट्रल के तौर पर ज्वॉइन किया था। इसके बाद अब उनके पति विनीत कुमार को चंडीगढ़ में बतौर एएसपी ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए गए।