{"_id":"5fcbbbda8ebc3ecfe11cb495","slug":"three-towers-will-be-made-of-two-bedroom-flat-in-place-of-ews-in-it-park-chandigarh-news-pkl396237512","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी पार्क में ईडब्ल्यूएस की जगह दो बेडरूम फ्लैट के बनेंगे तीन टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी पार्क में ईडब्ल्यूएस की जगह दो बेडरूम फ्लैट के बनेंगे तीन टावर
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने आईटी पार्क के प्रोजेक्ट में बदलाव किया है। सीएचबी अब ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की जगह दो बेडरूम फ्लैट्स के तीन टावर बनाएगा। इसके लिए बोर्ड के चेयरमैन मनोज परिदा से मंजूरी मांगी गई है। इसके अलावा प्रोजेक्ट के लिए ड्राइंग भी तैयार कर ली गई है जो मंजूरी के लिए बोर्ड की बैठक में रखी जाएगी।
जानकारी के अनुसार ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के लोगों के लिए मकान दूसरी जगह बनाए जाएंगे। बोर्ड द्वारा आईटी पार्क में अब करीब 788 फ्लैट्स का निर्माण करवाया जाएगा जबकि पहले 1100 फ्लैट्स का निर्माण करने की योजना थी। बोर्ड के पास आईटी पार्क में 123 एकड़ भूमि है, जिसमें 20 साइट्स पर ये निर्माण किया जाना है। बोर्ड ने दो साइट्स पर 788 फ्लैट्स का निर्माण करना है जबकि बाकी की 18 साइट्स निजी बिल्डरों को देनी है। यहां बनने वाले फ्लैट्स के डिजाइन के लिए बोर्ड ने पहली बार निजी सलाहकार नियुक्त किए थे। बोर्ड द्वारा दो साइट्स 17 एकड़ भूमि पर फ्लैट्स का निर्माण करवाया जाएगा, जिसमें दो बेडरूम और तीन बेडरूम के फ्लैट्स शामिल होंगे। ये सात मंजिला फ्लैट्स होंगे, जिसमें जिम और स्वीमिंग पूल का निर्माण भी करवाया जाएगा।
बोर्ड के मुताबिक वर्तमान कलेक्टर रेट के हिसाब से फ्लैट्स की कीमत पहले की स्कीमों के मुताबिक अधिक होगी। वर्ष 2015 में बोर्ड को पार्श्वनाथ डेवलपर्स से 123 एकड़ भूमि वापस मिली थी। इसके बाद से ही बोर्ड इसके विकास के लिए लगा हुआ है।
विज्ञापन
कोट...
प्रोजेक्ट के लिए ड्राइंग तैयार है, जिसे मंजूरी के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में प्रस्ताव लेकर आएंगे। इसी महीने बोर्ड की बैठक आयोजित की जा सकती है।
यशपाल गर्ग, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सीएचबी