फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three teenage girls missing from Children Home Ashiana in Chandigarh

Chandigarh News: आशियाना से निकलीं तीन किशोरियां, इनमें से एक मिली, दो की तलाश जारी

Tue, 16 May 2023 07:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 May 2023 07:36 PM IST
सार

पुलिस ने आशियाना की सुपरिंटेंडेंट वर्षा अरोड़ा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक किशोरियां बीते 14 मई को रात साढ़े 8 से 9 बजे के बीच बिना बताए कहीं चली गईं।

विज्ञापन
Three teenage girls missing from Children Home Ashiana in Chandigarh
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित चिल्ड्रेन होम आशियाना से तीन किशोरियों के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। इनमें से एक 15 वर्षीय किशोरी मिल गई जबकि 17 साल की दो किशोरियां नहीं मिलीं। किशोरियों के आशियाना से बाहर निकलने का पता लगने पर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आशियाना के कर्मचारी और अधिकारी किशोरियों की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने बीते 14 मई को अपहरण की धारा में केस दर्ज किया था। हालांकि इन किशोरियों के घरों व परिचितों के यहां भी संपर्क किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। आशियाना से एक साथ तीन किशोरियों के गायब होने से परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-15 स्थित यह चिल्ड्रेन होम बेघर व बेसहारा बच्ची/युवतियों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित होता है। पुलिस ने आशियाना की सुपरिंटेंडेंट वर्षा अरोड़ा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक किशोरियां बीते 14 मई को रात साढ़े 8 से 9 बजे के बीच बिना बताए कहीं चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed