फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three suspect youth arrested in pathankot near railway track

पठानकोट में माधोपुर रेलवे ट्रैक के पास से 3 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, BSF अलर्ट

Thu, 01 Jun 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Thu, 01 Jun 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
three suspect youth arrested in pathankot near railway track
पठानकोट में माधोपुर रेलवे ट्रैक के पास से 3 संदिग्ध युवक गिरफ्तार
दो दिन पहले लावारिस बैग मिलने के बाद पठानकोट में अब माधोपुर रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे तीन संदिग्ध युवक गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि तीनों आसाम के रहने वाले हैं और जेएंडके के कठुआ में टायर बनाने वाली कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन


मैमून मिलिट्री स्टेशन के पास लावारिस बैग मिलने के बाद सेना व जिला पुलिस प्रशासन अलग-अलग क्षेत्रों में सर्च आपरेशन चला रहा है। इसी के तहत पिछली रात सेना ने 21 सब एरिया के बीच पड़ते रेलवे ट्रैक के समीप सर्च आपरेशन चलाया था कि गश्ती के दौरान माधोपुर आर्मी एरिया में रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों को देखा गया।
विज्ञापन


आर्मी ने तुरंत तीनों को काबू कर पूछताछ की। उन्होंने अपने नाम अविनाश (19) निवासी नाहरककाटिया असाम, सुशील (22) निवासी असाम बिंटू निवासी असाम बताया। पता चला है कि तीनों पहले चेन्नई में टायर कंपनी में काम करते थे, फिर कठुआ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल तीन युवकों की वेरिफिकेशन के लिए पुलिस की टीम कठुआ में भी पूछताछ करने गई है। वहीं युवकों के परिवार वालो से संपर्क किया जा रहा है। उधर सुजानपुर थाना प्रभारी हरकृष्ण का कहना है कि तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed