फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Soldiers Died in Road Accident in Punjab

पंजाबः ट्रक से टकराई सैन्य एंबुलेंस, तीन जवानों की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 29 Nov 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 29 Nov 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Three Soldiers Died in Road Accident in Punjab
ट्रक से टकराई सैन्य एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

अबोहर सैनिक छावनी से बठिंडा जा रही सैनिक एंबुलेंस को मलोट के गांव कर्मगढ़ के नजदीक लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। इस घटना में हरियाणा, हिमाचल व तमिलनाडु निवासी तीन जवानों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए।

विज्ञापन


घायल मलोट के अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि सैनिकों के पार्थिव शरीर को मलोट के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। दोनों घायल सैनिकों को प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही आर्मी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना कबरवाला पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


अबोहर सैनिक छावनी की एंबुलेंस मलोट जा रही थी कि जब यह गाड़ी अबोहर मलोट रोड पर गुलाटी पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्राला चालक ने लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में एंबुलेंस को टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस चालक डीएस पाल, सूबेदार जीतपाल, नायब सूबेदार अजीत सिंह, नायक एन पंडिया, व राइफलमैन देवेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सभी को मलोट के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सूबेदार जीत पाल पुत्र तुलसीराम निवासी गांव गराना, तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा हिमाचल, नायब सूबेदार अजीत सिंह पुत्र दलाल सिंह गांव सरसूद जिला हिसार हरियाणा तथा नायक एन सर्वानंद पांडियां निवासी गांव मदम पट्टी जिला किशनगिरी तमिलनाडु को मृत घोषित कर दिया।


जबकि डीएस पाल व देवेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। थाना सदर मलोट पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ भांदस की धारा 304-ए, 337, 338, 427, 279 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed