फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Samples sent to Delhi including passenger come from South Africa

दक्षिण अफ्रीका से लौटे यात्री समेत तीन का नमूना भेजा गया एनसीडीसी

Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Three Samples sent to Delhi including passenger come from South Africa
चंडीगढ़। दक्षिण अफ्रीका से लौटे सेक्टर-36 निवासी कोरोना संक्रमित यात्री, उसकी पत्नी और नौकरानी के जांच के नमूने मंगलवार को दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) भेज दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को इन तीनों संक्रमितों में कोरोना के नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन की आशंका है। तीनों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट दो हफ्ते के अंदर मिलने की उम्मीद है। उधर, दक्षिण अफ्रीका से लौटे संक्रमित यात्री की पत्नी के संपर्क में आए अन्य 8 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

तीनों संक्रमितों को जीएमसीएच-32 के एरिया 33 में एक साथ भर्ती किया गया है। मंगलवार सुबह तीनों का एक्स-रे और ईसीजी भी की गई। फिलहाल इनकी स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर-36 निवासी 39 वर्षीय पुरुष 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका की यात्रा कर चंडीगढ़ लौटा था। एयरपोर्ट पर की गई जांच में निगेटिव रिपोर्ट आने पर उसे घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया था। 29 नवंबर को जब दोबारा जांच की गई तो यात्री, उसकी पत्नी और नौकरानी में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों को जीएमसीएच-32 में भर्ती कर विशेषज्ञों की देखरेख में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
फिर किस काम की पीजीआई की लैब
पीजीआई ने दूसरी लहर के दौरान जीनोम सिक्वेंसिंग लैब स्थापित कर जांच शुरू करने का दावा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि लैब के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। नतीजतन अब भी चंडीगढ़ में मिलने वाले संदिग्ध मरीजों को जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए एनसीडीसी का सहारा लेना पड़ रहा है। पीजीआई में कुछ हाईटेक मशीनों को एक स्थान पर रखकर उसे हाईटेक लैब का नाम दे दिया गया है।

इनसेट-
बचाव के लिए ये उपाय अपनाएं
- थोड़ी-थोड़ी देर पर अपने हाथ धोते रहें। हाथों को साबुन और पानी से धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करें
-छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रुमाल से ढकें। उपयोग के तुरंत बाद इस्तेमाल किए गए टिश्यू को बंद डिब्बे में फेंक दें
- सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी (न्यूनतम एक मीटर) अवश्य बनाए रखें। सार्वजनिक स्थानों पर हमेशा मास्क पहनें। भीड़ में जाने से बचें
-बुखार, सांस लेने में कठिनाई और खांसी होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें। लक्षण दिखने पर हेल्पलाइन नंबर 9779558282 पर कॉल करें
कोट-
तीनों संक्रमितों के जांच के नमूने दिल्ली भेजे गए हैं। उम्मीद है दो हफ्ते के अंदर उसकी रिपोर्ट मिल जाएगी। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अपील की जाती है कि बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें, ताकि पुन: स्थिति गंभीर होने की नौबत ही न आए।
-डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed