फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three sacked including doctor posted in Aam Aadmi Clinic in Barnala

Punjab: आम आदमी क्लीनिक में तैनात डॉक्टर समेत तीन बर्खास्त, मरीजों की संख्या दोगुनी दिखा पैसा वसूलने का आरोप

Tue, 18 Apr 2023 09:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Apr 2023 09:50 PM IST
सार

फैसले के खिलाफ गांव उगोके के लोग डॉक्टर और स्टाफ के पक्ष में आ गए हैं। इस बारे में कल एक बड़ी सभा की घोषणा की गई है। इस बारे में डॉ. कंवर नवजोत सिंह ने कहा कि हम पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं। दिखाए गए मरीजों की संख्या बिल्कुल सही है।

विज्ञापन
Three sacked including doctor posted in Aam Aadmi Clinic in Barnala
आम आदमी क्लीनिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के बरनाला में आप विधायक लाभ सिंह उगोके के गांव में आम आदमी क्लीनिक में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मरीजों की संख्या दोगुनी दिखाकर पैसे वसूलने के मामले में आम आदमी क्लीनिक में तैनात डॉ. कंवर नवजोत सिंह, फार्मासिस्ट कुबेर सिंगला और क्लीनिक सहायक मनप्रीत कौर को बर्खास्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन


आम आदमी क्लीनिकों में डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और अन्य कर्मचारियों को मरीजों की संख्या के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं। बरनाला के सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह औलख ने बताया कि उपरोक्त सभी लोग क्लीनिक में लगभग दोगुनी संख्या में मरीज दिखा रहे थे। जांच के बाद 24 अप्रैल से इनकी सेवाएं खत्म करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


वहीं, फैसले के खिलाफ गांव उगोके के लोग डॉक्टर और स्टाफ के पक्ष में आ गए हैं। इस बारे में कल एक बड़ी सभा की घोषणा की गई है। इस बारे में डॉ. कंवर नवजोत सिंह ने कहा कि हम पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं। दिखाए गए मरीजों की संख्या बिल्कुल सही है। एक-एक मरीज के पास जाकर उनकी जानकारी ली जा सकती है, जिस रिपोर्ट के आधार पर उन्हें हटाया जा रहा, वह फर्जी रिपोर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed