फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three policemen suspended for leaving woman in custody

महिला को हिरासत में लेकर छोड़ने पर तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Thu, 18 Aug 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three policemen suspended for leaving woman in custody
चंडीगढ़। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने सेक्टर-39 थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर सेक्टर-26 स्थित पुलिसलाइन भेज दिया। इनमें हवलदार राजबीर, वरिष्ठ सिपाही राजेश और सिपाही नीरज शामिल हैं। तीनों पुलिसकर्मी थाने की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) में शामिल थे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक तीनों पुलिसकर्मियों ने अवैध कारोबार करने के मामले में एक महिला को हिरासत में लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया। इस मामले में न तो डीडीआर दर्ज की गई और न ही थाना प्रभारी को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने इस मामले की रिपोर्ट बनाकर एसएसपी कुलदीप चहल को भेज दी थी। वहीं पुलिस अफसर खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं। कुलदीप चहल ने रिपोर्ट मिलने के बाद तीनों को निलंबित कर दिया। हालांकि इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed