{"_id":"664a7b3d8c456ba51d071fd4","slug":"three-players-from-chandigarh-selected-for-national-cricket-academy-chandigarh-news-c-16-pkl1043-425096-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ के तीन खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट अकादमी के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ के तीन खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट अकादमी के लिए चयनित
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अंडर-19 क्रिकेटर बलराज सिंह व निखिल कुमार का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के लिए किया हुआ है, जबकि यूटीसीए के ऑलराउंडर राज अंगद बावा का चयन एनसीए हाई परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग प्रोग्राम फॉर 2024-25 डोमेस्टिक सीजन के लिए किया गया है। इस संबंध में यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने इन तीनों खिलाड़ियाें को बधाई दी।
यूटीसीए के सचिव देविंदर शर्मा ने कहा कि इन क्रिकेटरों का एनसीए में चयन होने से शहर युवाओं को बेहतर प्लेटफॉर्म मिला है। बलराज सिंह और निखिल कुमार 29 मई से अहमदाबाद में होने वाले इंटर एनसीए मैचों में खेलेंगे, जबकि राज अंगद बावा को बीसीसीआई की और से कोच व ट्रेनर द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। कैंप में पूरे देश से सिर्फ कुछ खिलाड़ियों का ही चयन किया जाता है।
टीम-बी में चुने गए
बल्लेबाज बलराज सिंह का चयन इंटर एनसीए मैचों के लिए टीम बी में किया है। इस खिलाड़ी ने घरेलू सीजन 2023-24 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 751 रन बनाए। जिसमें चार शतक और एक अर्धशतक के साथ 200 उनका ज्यादा स्कोर रहा। यूटीसीए की ओर से टॉप स्कोर रहे।
विज्ञापन
निखिल कुमार टीम-ई में : निखिल कुमार का टीम-ई में चयन किया गया है। निखिल ने घरेलू सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नौ मैचों में 275 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक के साथ 83 बड़ा स्कोर है। साथ ही निखिल कुमार नौ मैचों में 19 विकेट चटकाने में सफल हुए हैं।
राजअंगद बावा : राज अंगद बावा ने जहां देश को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, पंजाब की तरफ से 2022 व 2023 में टीम के साथ जुड़े हुए थे।