फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people died in road accident in Mahendragarh of Haryana

ट्राले ने कार को टक्कर मारा, 15 फुट घसीटते हुए मकान से टकराया, तीन की दर्दनाक मौत

Sun, 19 Jan 2020 11:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Jan 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Three people died in road accident in Mahendragarh of Haryana
घायल को अस्पताल ले जाते हुए।

नेशनल हाईवे 148 बी पर स्थित गांव नांगल सिरोही में अनियंत्रित ट्राला ने कार को टक्कर मारकर उसे घसीटते हुए मकान से टकरा गया। कार में सवार बाप-बेटे और एक बच्चे की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दो लोगों को एक घंटे बाद कार की बॉडी को कटर से काटकर निकाला गया। कार एकदम क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया।  इस हादसे में मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के गड्ढ़े को बचाने में यह हादसा हुआ है। ट्राला चालक ट्राले को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर  रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मेई निवासी नरेंद्र पिछले 10-15 वर्षों से गांव शिमला, जिला झुंझुनू (राजस्थान) में रहता था। वह फार्मासिस्ट था। उसका बेटा प्रिंस, नवनीत पुत्र राजेंद्र (9), विशाल पुत्र जोगेंद्र (11) तीनों महेंद्रगढ़ में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास विवेकानंद एकेडमी में लगभग दस महीने से राई स्पोर्ट्स एवं सैनिक स्कूल की कोचिंग ले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी की छुट्टी होने पर वह घर आए थे। शनिवार की शाम नरेंद्र इन तीनों बच्चों को हॉस्टल में छोड़ने के लिए कार में महेंद्रगढ़ आ रहा था। गांव नांगल सिरोही के पास सामाने से आ रहे ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे नरेंद्र एवं प्रिंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विशाल एवं नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

दोनों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान विशाल ने भी दम तोड़ दिया। नवनीत को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। बताया जाता है कि 25 जनवरी को विशाल के ताउ के पौती की शादी है। 

अंदर स्नान करता अधेड़ बाल-बाल बचा
मकान मालिक फूल चंद निवासी नांगल सिरोही ने बताया कि उसके दो मकान हैं। एक मकान रोड पर तो दूसरा उसके साथ लगती गली में है। उसने बताया कि वह साढ़े चार बजे रोड पर स्थित मकान में स्नान कर रहा था। तभी अचानक जोरदार आवाज हुई। जब उसने बाहर आकर देखा तो वह हैरान रह गया। उसके मकान को ट्राले ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। मकान के अंदर के हिस्से में दरार आ गई। 

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर दो घंटे लगा जाम

इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे 148 बी पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की चार-चार किलोमीटर लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने एक घंटे बाद जाम को खुलवाया। 

गड्ढे के बचाने को लेकर हुआ हादसा
नेशनल 148 बी जगह-जगह टूटा हुआ है। यह हाईवे फोरलेन बनना है परंतु अभी तक इस पर सरकार ने कोई कार्रवाई शुरू नहीं की। रोड टूटे होने के कारण लोग गड्ढों को बचाने के चक्कर में सड़क हादसे का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हनुमान मंदिर के आसपास तीन चार जगह गड्ढे हैं। इन गड्ढों को बचाने के चक्कर में कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन को कई बार इनको ठीक करवाने के लिए शिकायत भी दे चुके हैं। परंतु इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

ऐसे हुआ हादसा
हादसे से पता चलता है कि ट्राला महेंद्रगढ़ से नारनौल की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था। इस दौरान नांगल सिरोह के हनुमान मंदिर के पास गड्ढ़े को बचाने के चक्कर में ट्राले का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही ईओन कार को टक्कर मारकर घसीटता हुआ मकान से जा टकराया। इससे पहले ट्राला खंभे से भी टकराया है। गाड़ी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed